{"_id":"65d27a8852944de9cc033af4","slug":"bjp-handed-over-the-responsibility-of-settlements-to-the-divisional-presidents-made-chiefs-sambhal-news-c-204-1-smbd1001-107578-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: भाजपा ने मंडल अध्यक्षों को सौंपी बसाें की जिम्मेदारी, बनाए गए प्रमुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: भाजपा ने मंडल अध्यक्षों को सौंपी बसाें की जिम्मेदारी, बनाए गए प्रमुख
विज्ञापन
चंदौसी। संभल के ऐंचोड़ा कंबोह में श्री कल्कि धाम मंदिर शिलान्यास व पीएम मोदी की सभा को लेकर भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी मंडल अध्यक्षों को सौंपी है। मंडल अध्यक्षों की देखरेख में बस प्रमुख बनाए गए हैं। बस इन्हीं की देखरेख में पीएम मोदी की सभा में शामिल होने जाएंगी।
एंचोड़ा कंबोह में पीएम मोदी की सभा के लिए 233 बसों को अधिग्रहित किया गया है। इन बसों से भीड़ एकत्र कर सभा स्थल तक ले जाने की जिम्मेदारी मंडल अध्यक्षों को सौंपी गई है। साथ ही उन सभी भीड़ व बसों की अनुमानित संख्या मांगी गई है। जिस बूथ अथवा गांव में बस को खड़ा किया जाएगा, उसी क्षेत्र से दो व्यक्तियों को बस प्रमुख व सह प्रमुख बनाकर जिम्मेदारी दी गई है। सुबह छह बजे ही बस निर्धारित स्थानों पर पहुंच जाएगी और लोगों को लेकर शिलान्यास कार्यक्रम व सभा स्थल पर पहुंचेगी।
पुलिस ने सुरक्षा बलों के लिए टैक्सी, कार को किया अधिग्रहित
श्री कल्किधाम मंदिर के शिलान्यास व पीएम मोदी की सभा को लेकर बरेली रेंज की पुलिस फोर्स रहेगी। पुलिस फोर्स को सभा स्थल तक पहुंचाने के लिए पुलिस ने वाहनों को हायर किया है। टैक्सी, कार आदि वाहनों को अधिग्रहित किया है तथा उन्हें पुलिस को सभा स्थल तक ले जाने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
पिछले दो दिन से मुरादाबाद अमरोहा तक के होटल के कमरे बुक
श्री कल्कि धाम मंदिर के शिलान्यास को लेकर पीएम मोदी सोमवार को संभल के एंचोड़ा कंबोह पहुंचेंगे। इसके लिए पिछले कई दिन से वायुसेना, एसपीजी, आईबी, इंटेलीजेंस व अन्य एजेंसियां डेरा डाले हुए है। संभल, चंदौसी में होटल पर्याप्त नहीं हैं। इस कारण प्रशासन ने चंदौसी, संभल सहित अमरोहा, गजरौला, हसनपुर, मुरादाबाद, पाकबड़ा के होटल के कमरे बुक किए हैं और वहीं डेरा डाले हुए हैं।