फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   BJP captures all three committees, Chairman-Deputy Chairman elected unopposed

Sambhal News: तीनों समितियों पर भाजपा का कब्जा, निर्विरोध चुने गए सभापति-उपसभापति

Fri, 18 Oct 2024 03:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 18 Oct 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
BJP captures all three committees, Chairman-Deputy Chairman elected unopposed
चंदौसी (संभल)। मझावली, असमोली और रजपुरा सहकारी समिति में बृहस्पतिवार को हुए सभापति व उपसभापति के चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए हैं। निर्वाचन अधिकारी ने विजयी प्रत्याशियों को जीत के प्रमाणपत्र दिए। सपा जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी ने तानाशाही से चुनाव जीतने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गन्ना सहकारी समिति के प्रबंध कार्यकारिणी के चुनाव के लिए बीते एक महीने से चुनाव प्रक्रिया चल रही थी। डेलीगेट और डायरेक्टर का चुनाव संपन्न होने के बाद बृहस्पतिवार को सभापति और उपसभापति का चुनाव हुआ। सुबह से ही समितियों पर गहमागहमी शुरू हो गई। सुबह साढ़े आठ बजे करीब अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन किया गया। इसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू हुई। सुबह 11 बजे करीब सभापति और उपसभापति के लिए नामांकन किया गया। तीनों समितियों पर सभापति और उप सभापति निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। असमोली गन्ना समिति के निर्वाचन अधिकारी बीडीओ रिजवान हुसैन ने बताया कि सभापति और उप सभापति के पद पर एक-एक नामांकन प्राप्त हुआ। जिसमें मोहित चौधरी सभापति और सर्वेश उप सभापति निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। वहीं मझावली में भी दोनों पद निर्विरोध चुने गए हैं। आरओ कमलकांत ने बताया कि हिमांशु प्रताप सिंह सभापति और इमलेश देवी उप सभापति निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। वहीं रजपुरा समिति से भूशंकर सभापति और हरगोविंद उप सभापति निर्विरोध चुने गए हैं। चुनाव संपन्न होने के बात विजयी प्रत्याशियों को आरओ व एआरओ ने जीत के प्रमाण पत्र दिए। जीतने के बाद मझावली समिति के सभापति हिमांशु प्रताप सिंह ने कहा कि किसानों के हित में काम करेंगे।
विज्ञापन


----------
भाजपा ने तानाशाही से अपने पक्ष में चुनाव कराया है। पहले से ही सभापति और उप सभापति चुन लिए गए थे। सपा समर्थित डेलीगेट और डायरेक्टरों के नामांकन खारिज कराए गए। -असगर अली अंसारी, सपा जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन


-------
पूर्व में जिन लोगों ने जैसा किया उन्हें वैसा ही नजर आता है। पूरी निष्पक्षता से चुनाव संपन्न हुआ है। तीनों समिति पर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की जीत हुई है। -हरेंद्र सिंह रिंकू, जिलाध्यक्ष भाजपा।

वर्जन
जिले की तीनों समितियों पर निष्पक्ष चुनाव हुआ है। निर्वाचन और सहायक निर्वाचन अधिकारियों के अलावा प्रशासन की सराहना करनी होगी। -वीरेंद्र उपाध्याय, सहायक सहकारी समिति निर्वाचन अधिकारी, एआर कोऑपरेटिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed