{"_id":"662aab20fea0aef5580041d4","slug":"bjp-candidate-spent-the-most-four-candidates-did-not-turn-up-to-reconcile-accounts-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-109997-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: भाजपा प्रत्याशी ने किया सबसे ज्यादा खर्चा, चार प्रत्याशी लेखा मिलान के लिए नहीं पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: भाजपा प्रत्याशी ने किया सबसे ज्यादा खर्चा, चार प्रत्याशी लेखा मिलान के लिए नहीं पहुंचे
Fri, 26 Apr 2024 12:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 26 Apr 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
संभल। लोकसभा चुनाव में उतरे 12 प्रत्याशियों में से बृहस्पतिवार को आठ प्रत्याशी ही लेखा मिलाने के लिए उपस्थित हुए। चार प्रत्याशी अनुपस्थित रहे। रिटर्निंग अधिकारी की ओर से नोटिस जारी किए जाएंगे।
बहजोई स्थित कलेक्ट्रेट में प्रथम लेखा मिलान किया गया। इसके अनुसार सबसे ज्यादा खर्चा भाजपा के प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी ने किया है। इनके बाद ही सपा, बसपा और अन्य दल के प्रत्याशी खर्चा करने में रहे हैं। वरिष्ठ कोषाधिकारी प्रवीन कुमार ने बताया कि संभल लोकसभा क्षेत्र से 12 प्रत्याशी हैं। इसमें आठ ने प्रथम लेखा मिलान कराया है। जो प्रत्याशी अनुपस्थित रहे हैं उसमें जयगमुल इस्लाम, मोहम्मद वसीम, संतोष और तौफीक अहमद शामिल हैं। इन प्रत्याशियों को रिटर्निंग अधिकारी की ओर से नोटिस जारी किया जाएगा।
लोकसभा चुनाव को देखते हुए सक्रिय एफएसटी और एसएसटी ने भी प्रभारी कार्रवाई की है। जिलेभर में 47 लाख रुपये का कैश इन टीमों द्वारा जब्त किया गया है। वहीं 18 हजार लीटर अवैध शराब भी जब्त की है। जिसकी कीमत करीब 49 लाख रुपये का आकलन किया गया है। यह कार्रवाई आचार संहिता लागू होने के बाद से लगातार जारी है।