{"_id":"65e3560d38e991ef720d1e17","slug":"bjp-again-gave-ticket-to-parmeshwar-lal-saini-from-sambhal-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election: संभल से BJP ने फिर परमेश्वर लाल सैनी पर जताया भरोसा, कई बड़े चेहरे कर रहे थे दावेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election: संभल से BJP ने फिर परमेश्वर लाल सैनी पर जताया भरोसा, कई बड़े चेहरे कर रहे थे दावेदारी
Sat, 02 Mar 2024 10:08 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 02 Mar 2024 10:08 PM IST
सार
संभल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा ने परमेश्वर लाल सैनी को प्रत्याशी घोषित किया है। कहा जाए तो फिर से भाजपा ने उन पर भरोसा जताया है।
विज्ञापन
परमेश्वर लाल सैनी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संभल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा ने परमेश्वर लाल सैनी को प्रत्याशी घोषित किया है। कहा जाए तो फिर से भाजपा ने उन पर भरोसा जताया है। वर्ष 2019 में भी परमेश्वर लाल सैनी ही भाजपा के प्रत्याशी थे और दूसरे नंबर पर रहे थे। परमेश्वर लाल सैनी हार भले गए थे लेकिन वर्ष 2014 के मुकाबले जनाधार रिकॉर्ड बढ़ा था। इसी बढ़ते जनाधार को देखते हुए पार्टी ने फिर से उन पर भरोसा जताया है।
विज्ञापन
हालांकि संभल लोकसभा क्षेत्र से कई बड़े चेहरे दावेदारी कर रहे थे। इसमें जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अनामिका यादव और राजेश सिंघल प्रमुख चेहरे थे, लेकिन पार्टी ने परमेश्वर लाल सैनी को प्रत्याशी घोषित कर सैनी समाज को साधने का काम किया है। क्योंकि संभल लोकसभा क्षेत्र के विधानसभा क्षेत्र संभल, चंदौसी, बिलारी, असमोली और कुंदरकी में सैनी समाज का खासा वोट है। सबसे बड़ी संख्या में बिलारी विधानसभा क्षेत्र में सैनी समाज के लोग रहते हैं।
विज्ञापन
वर्ष 2019 में संभल लोकसभा क्षेत्र की सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों में परमेश्वर लाल सैनी को 483180 मत मिले थे। वर्ष 2010-2016 तक बसपा से एमएलसी रहे। वर्ष 2022 में बिलारी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे और कम अंतर से हार गए थे।
विज्ञापन