फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Biker Dies After Colliding with Bull

Sambhal News: सांड़ से टकराकर बाइक सवार की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Biker Dies After Colliding with Bull
संभल। नखासा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात हसनपुर मार्ग पर गांव गैलुआ के नजदीक सांड़ से टकराकर बाइक सवार हरिराज (35) की मौत हो गई। इस हादसे के बाद पीछे से आई कार से सांड़ टकराया और उसकी भी मौत हो गई। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी लेकिन चालक कार लेकर चला गया।
विज्ञापन



गांव गैलुआ निवासी मजदूर हरिराज करीब 11 बजे अपने घर लौट रहा था। तभी हसनपुर मार्ग पर बाइक के सामने अचानक सांड़ आ गया। हरिराज की बाइक सांड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि हरिराज गंभीर रूप से घायल हो गया। हरिराज को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हरिराज की पत्नी और चार बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि परिवार की गुजर उसकी मजदूरी से ही हो रही थी। ग्रामीणों ने कहा कि सांड़ मुख्य मार्गों पर घूमते रहते हैं। इससे ही हादसे हो रहे हैं। थाना प्रभारी उमेश सोलंकी ने बताया कि सांड़ के टकराने से हादसा हुआ है। कार भी सांड़ से टकराई। इसमें सांड़ की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed