फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bike slipped in the rain, animal trader died during treatment

बारिश में बाइक फिसलकर गिरी, उपचार के दौरान पशु व्यापारी की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Bike slipped in the rain, animal trader died during treatment
संभल। कोतवाली क्षेत्र के संभल-चंदौसी मार्ग पर फत्तेहपुर सराय में बारिश के चलते बाइक अनियंत्रित होकर अचानक फिसलकर खंभे से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार पशु व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस बाइक सवार को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन

बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव जनेटा निवासी शारिक (35) पुत्र बाबू पशुओं की खरीद-फरोख्त करते थे। वह सोमवार को सुबह सात बजे बाइक से संभल में पशुओं के रुपये लेने आ रहे थे। जैसे ही कोतवाली क्षेत्र के गांव फत्तेहपुर सराय में पहुंचे तो उनकी बाइक अचानक फिसलकर खंभे से जा टकराई। हादसे में पशु व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल शारिक को उठाया और जिला अस्पताल लेकर गए। जहां उपचार के दौरान शारिक की मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि शारिक पशुओं की खरीद फरोख्त का काम करते थे और सोमवार को संभल में कुछ लोगों से पशुओं के रुपये लेने आ रहा थे। फत्तेहपुर सराय में बाइक फिसल गई और हादसा हो गया। वहीं, पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed