फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bike riding youth dies due to collision with pickup

Sambhal News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Thu, 21 Nov 2024 02:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 21 Nov 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
Bike riding youth dies due to collision with pickup
बनियाठेर (संभल)। मुरादाबाद हाईवे पर भुलावई के पास बुधवार को तेज रफ्तार पिकअप चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गांव फतेहपुर डाल निवासी जबर सिंह (40) की मौत हाे गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर डाल के निवासी जबर सिंह कपड़े सिलाई का काम करता था। बुधवार की शाम वह चंदौसी से दवा लेकर घर लौट रहा था। मुरादाबाद हाईवे पर भुलावई के पास उनकी बाइक में तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। जिससे वह बाइक से उछलकर सड़क किनारे जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हेलमेट न होने की वजह से सिर में गंभीर चोट आई और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक पिकअप लेकर मौके से भाग गया। घटनास्थल पर एकत्र लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायल को उपचार के लिए चंदौसी सीएचसी भेजा। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर परिजनों के साथ ही पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की सूचना पर पत्नी कमलेश बेसुध हो गई और बच्चों का भी रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed