{"_id":"673d005b089f6271320597e7","slug":"bike-riding-father-dies-son-injured-in-collision-with-vehicle-sambhal-news-c-204-1-chn1002-115255-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत, बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत, बेटा घायल
Wed, 20 Nov 2024 02:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Wed, 20 Nov 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
जुनावई (संभल)। बदायूं-मेरठ हाईवे पर सीएचसी के सामने मंगलवार की शाम अज्ञात वाहन चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गांव घौंसली वाहन निवासी सुनील (60) की मौत हो गई। जबकि उनका बेटा राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जुनावई थाना क्षेत्र के गांव घौंसली वाहन निवासी सुनील कुमार के एक परिचित की मंगलवार को मौत हो गई। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए वह अपने बेटे राहुल को लेकर गुन्नौर के गांव कैल गए थे। वहां से शाम को लौटते समय बदायूं-मेरठ हाईवे पर सीएचसी के नजदीक उनकी बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर एकत्र लोगों ने दोनों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। जबकि राहुल को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे से परिवार में चीख पुकार मची है। पत्नी विमलेश का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।