फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bike rider stopped and beaten, injured

Sambhal News: बाइक सवार युवक को रोक कर पीटा, घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Bike rider stopped and beaten, injured
चंदौसी(संभल)। मोहल्ला लक्ष्मणगंज निवासी सईदा ने एसपी को शिकायतीपत्र देकर कोतवाली पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसके बेटे नन्हे को रविवार देर रात पास के ही मोहल्ले के दो युवकों ने जमकर पीटा। एक दिन बीत जाने के बाद भी चंदौसी कोतवाली की पुलिस ने न तो पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज की और न ही कोई कार्रवाई की।
विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में महिला ने कहा कि रविवार देर रात उसका बेटा नन्हे अपनी बहन के घर बाइक से जा रहा था। तभी पास के ही मोहल्ले के दो युवकों ने उसकी बाइक रोक ली और उसे बाइक से नीचे गिरा दिया। फिर लोहे की राॅड और लातों घूसों से बेटे को बुरी तरह पीटा। मारपीट में बेटे के सिर पर गंभीर चोटें आई है। इसके बाद बेटा बेहोश होकर गिर पड़ा। शोर शराबा सुनकर पीड़िता मौके पर अपने बेटे को बचाने पहुंची। तो उसके साथ भी मारपीट की। आरोप है कि चंदौसी कोतवाली की पुलिस ने न तो महिला की रिपोर्ट दर्ज की और न ही कोई कार्रवाई की। सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हुई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed