{"_id":"69d177b906574b1cc1069dd4","slug":"bike-rider-returning-from-a-relatives-house-dies-in-an-accident-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-133882-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: रिश्तेदारी से लौट रहे बाइक सवार की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: रिश्तेदारी से लौट रहे बाइक सवार की हादसे में मौत
विज्ञापन
सरायतरीन। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव बंजरपुरी में स्थित कोल्ड स्टोर के नजदीक में शनिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे बाइक सवार को डंपर ने टक्कर मार दी। इसमें कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव रूदायन निवासी विनेश यादव (43) की मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठे गांव निवासी दरबारी घायल हुए हैं।
परिजनों ने बताया कि विनेश यादव शनिवार की सुबह रिश्तेदारी में गए थे। पड़ोसी की बाइक ले गए थे। रात को घर लौटते समय डंपर ने टक्कर मार दी। घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल का उपचार चल रहा है। परिजनों ने बताया कि हादसे के बाद डंपर चालक मौके से भाग गया।
मृतक की पत्नी लाली देवी ने बताया कि पति खेतीबाड़ी कर परिवार की गुजर करते थे। कार्यवाहक थाना प्रभारी ने बताया कि वाहन और चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। संवाद