{"_id":"64dd33210d01c60a330366ae","slug":"bike-rider-crushed-by-uncontrollable-roadways-died-on-the-spot-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-1812-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बेकाबू रोडवेज ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बेकाबू रोडवेज ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर मौत
विज्ञापन
सिंहपुरसानी (संभल)। नखासा थाना क्षेत्र के संभल-हसनपुर मार्ग पर गांव रिठाली के नजदीक बाइक सवार को बेकाबू रोडवेज बस ने रौंद दिया। इसमें रूस्तमपुर नियावली निवासी अंकुर 18 पुत्र रामकिशोर की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव मोर्चरी के लिए भेजा और परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने बताया अंकुर का मोबाइल फोन खराब हो गया था।
वह बुधवार की दोपहर मोबाइल सही कराने के लिए बाइक से संभल गया था। शाम चार बजे करीब घर लौट रहा था। गांव रिठाली के नजदीक हसनपुर की ओर से आई रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। इसमें अंकुर की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया कि अंकुर अपने तीन भाई और एक बहन में सबसे छोटा था। गांव में रहकर ही मेहनत मजदूरी करता था। नखासा थाना प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि रोडवेज को कब्जा लिया गया है। चालक भागा हुआ है। पीड़ित परिवार की ओर से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।