{"_id":"684b2f708750a57d3d09022f","slug":"bike-collided-with-a-pole-and-fell-into-a-ditch-disabled-person-died-sambhal-news-c-204-1-chn1001-120748-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: खंभे से टकराकर खंदक में गिरी बाइक, दिव्यांग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: खंभे से टकराकर खंदक में गिरी बाइक, दिव्यांग की मौत
विज्ञापन
धनारी। बृहस्पतिवार शाम सात बजे करीब गांव खजरा के तीव्र मोड़ पर एक बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराकर करीब पांच-छह फीट गहरे खंदक में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार दिव्यांग मुन्ना लाल यादव (22) की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर आई पुलिस ने मृतक के परिजनों को फोन पर संपर्क कर घटना की जानकारी दी।
थाना जुनावई के गांव धनीपुर निवासी मुन्ना लाल यादव पुत्र होती लाल यादव दाहिने पैर से दिव्यांग था। मुन्ना लाल बृहस्पतिवार की शाम सात बजे करीब बाइक से पाठकपुर रोड की तरफ जा रहा था। रास्ते में धनारी क्षेत्र के गांव खजरा के तीव्र मोड़ के पास पहुंचने पर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर एक खंभे से टकराकर खंदक में जा गिरी। जिससे मौके पर ही बाइक सवार की मौत हो गई। आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों की सूचना से एएसपी अनुकृति शर्मा और थानाध्यक्ष प्रदीप वर्मा भी मौके पर आ गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के परिवार जनों को सूचना दे दी है। संवाद