फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   bike chor giroh ka pardafaash, theen giraftaar

बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

Tue, 05 Dec 2017 12:59 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Tue, 05 Dec 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
bike chor giroh ka pardafaash, theen giraftaar
धनारी पुलिस टीम के साथ बरामद बाइक व बाइक चोर। - फोटो : अमर उजाला
बाइक चोरी कर फर्जी अभिलेख तैयार कर सस्ते दामों पर बेचने वाले एक गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से विभिन्न शहरों से चोरी की गईं छह बाइक बरामद की गई हैं। तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें अदालत ने जेल भिजवा दिया। उनके साथियों की तलाश की जा रही है। आरोपी दिल्ली व वेस्ट यूपी के गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, संभल, मुरादाबाद, बुलंदशहर आदि कई शहरों में बाइक चोरी करते थे। 
विज्ञापन


संभल जिले में पिछले कुछ दिनों से लगातार बाइक चोरी की वारदातें हो रही थीं। खासकर गुन्नौर, धनारी थाना क्षेत्रों में भी कई स्थानों से बाइक चोरी कर ली गईं। धनारी थानाध्यक्ष          अता मोहम्मद ने बताया कि गोपनीय सूचना मिली तो पुलिस सक्रिय हुई। भिरावटी गांव की ओर वाहन चेकिंग शुरू की गई। बहजोई की ओर जा रहे तीन युवकों को घेरने की तैयारी की गई। भिरावटीरोड़ पर रेलवे फाटक के पास छिपकर उनका इंतजार किया गया। कुछ देर बाद तीन युवक तीन अलग-अलग बाइक पर आए और रेलवे लाइन के पास बाजार में बनी एक कोठरी में घुसे। पुलिस पहुंची तो भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने   पीछा कर तीनों को पकड़ लिया, उनकी बाइकों को भी कब्जे में    ले लिया। 
विज्ञापन


पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना नाम चूरामन उर्फ चंद्रकेश व थान सिंह निवासी भिरावटी, मुनेश उर्फ फुरकान निवासी जडवारथाना धनारी बताया। इनके पास से तमंचे व कारतूस भी बरामद हुए। चूरानम के पास मिली बाइक को मोदीनगर जिला गाजियाबाद से चोरी किया गया था। थान सिंह से एक सिल्वर कलर की बाइक व तीसरे अभियुक्त मुनेश से एक पल्सर बाइक बरामद की गई। कड़ाई से पूछताछ में उनकी निशानदेही पर एक कमरे से तीन बाइक और बरामद की गईं। सभी छह बाइकों की नंबर प्लेट बदली हुई हैं। चूरामन पर करीब बारह मुकदमे दर्ज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भिजवा दिया। उन्होंने अपने अन्य साथियों के भी नाम बताए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed