{"_id":"616c7eb36c052b09e4754a6c","slug":"bhakiyu-s-rail-wheel-jam-today-chandausi-news-mbd4065021131","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू का रेल चक्का जाम आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू का रेल चक्का जाम आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता तीनों कृषि कानूनों की वापसी और न्यूनतम समर्थन मूल्य की मांग को लेकर चंदौसी में रेलवे स्टेशन पर रेल का चक्का जाम करेंगे। भाकियू पदाधिकारियों के मुताबिक सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक ट्रैक पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। भाकियू के रेल चक्का जाम को लेकर पुलिस व प्रशासन अलर्ट हो गया है। रेलवे स्टेशन सहित आसपास के पास फाटकों पर भारी पुलिस बल तैनात किया जा रहा है।
भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष शंकर सिंह यादव ने बताया कि किसान अपनी मांगों को लेकर 11 माह से दिल्ली-गाजीपुर बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार किसानों की मांग को न मानकर हठधर्मिता पर अड़ी हुई है। जिसके विरोध में आंदोलन और उग्र रूप धारण कर रहा है। लखीमपुर खीरी घटना सहित अन्य मांगों को लेकर सोमवार 18 अक्तूबर को देश भर में रेल चक्का जाम का फैसला लिया गया। संभल जनपद में भाकियू ने चंदौसी में रेलवे स्टेशन पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ रेल रोकने का फैसला लिया है।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि सभी कार्यकर्ता सोमवार की सुबह नौ बजे कृषि उत्पादन मंडी समिति में एकत्र होंगे। इसके बाद जुलूस की शक्ल में रेलवे स्टेशन को कूच करेंगे। 11 बजे रेलवे स्टेशन पर पहुंच शाम चार बजे तक रेलों को रोका जाएगा।
विज्ञापन
पांच फाटकों पर रहेगा पुलिस बल तैनात
चंदौसी। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन के द्वारा चंदौसी में सोमवार को रेल रोकने का ऐलान किया है। भाकियू के एलान के बाद पुलिस प्रशासन व रेलवे विभाग अलर्ट हो गया। पुलिस व रेलवे विभाग ने चंदौसी व आसपास के छह प्वाइंटों को चिंह्ति किया है। जहां किसान धरना प्रदर्शन कर ट्रेन रोक सकते हैं। जिसमें रेलवे स्टेशन के अलावा मंडी समिति के पास रेलवे फाटक, प्रेम नगर रेलवे फाटक, चंदौसी-संभल मार्ग स्थित रेलवे फाटक, बदायूं चुंगी सिपाहीलाल पेट्रोल पंप के निकट रेलवे फाटक तथा बदायूं मार्ग स्थित भैतरी रेलवे फाटक शामिल है। उक्त स्थानों पर सोमवार की सुबह से ही भारी संख्या में पुलिस बल के साथ-साथ जीआरपी, आरपीएफ तैनात कर दिया जाएगा। पुलिस प्रशासन का पहला कार्य किसानों को समझाना तथा उन्हें ट्रैक पर जाने से रोकने का होगा।
किसान आंदोलन के समय चंदौसी जंक्शन से गुजरेंगी चार ट्रेनें
चंदौसी। किसानों के रेलवे ट्रैक जाम करने की घोषणा के बाद प्रशासन ने हरकत में आ गया। किसानों ने सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक रेल रोकने का एलान किया है। चंदौसी जंक्शन से सोमवार की सुबह सात बजे दिल्ली से बरेली पैसेंजर, दोपहर एक बजकर 57 मिनट पर चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस, सुबह 11 बजे दिल्ली से टकनपुर जाने वाली पूर्णागिरि एक्सप्रेस तथा शाम चार बजे टनकपुर से दिल्ली जाने वाली पूर्णागिरि एक्सप्रेस चंदौसी जंक्शन से गुजरेंगी। इन ट्रेनों को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है।