{"_id":"590247734f1c1baf2bc0d1da","slug":"beo-sent-notice-shut-the-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"55 स्कूलों को नोटिस, तीन दिन में बंद करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
55 स्कूलों को नोटिस, तीन दिन में बंद करने के निर्देश
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Fri, 28 Apr 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
इन कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से गांव में विकास कार्य ठप पड़ गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर कार्रवाई का डंडा चलना शुरू हो गया है। संभल ब्लाक क्षेत्र में 55 स्कूल बिना मान्यता के चल रहे हैं। सभी स्कूलों को बंद कराने के लिए बीईओ ने नोटिस भेजा है।
नोटिस भेजकर तीन दिन के अंदर स्कूल बंद करने के निर्देश दिए गए। साथ ही स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों का दाखिला पड़ोसी स्कूलों में कराने के भी आदेश दिए गए हैं। तीन दिन में स्कूल बंद न होने पर रिपोर्ट दर्ज करने की चेतावनी दी है।
संभल ब्लाक क्षेत्र में 55 स्कूल काफी दिनों से बिना मान्यता के चल रहे हैं। पिछले एक वर्ष से कई बार शिक्षा विभाग ने ऐसे स्कूल संचालकों के कार्रवाई करने का मन बनाया लेकिन चाहते हुए भी कार्रवाई नहीं कर पाया।
विज्ञापन
अब प्रदेश में सत्ता का परिवर्तन हुआ तो शिक्षा विभाग ने बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर कार्रवाई का डंडा चलाना शुरू कर दिया। बीईओ सुनील कुमार सक्सेना ने 55 स्कूल संचालकों को नोटिस भेजा है।
नोटिस भेजकर कहा कि तीन दिन के अंदर अपने स्कूल बंद कर लें। स्कूल बंद करने के बारे में अपना शपथ पत्र खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में दाखिल करें। साथ ही इन स्कूलों में जो बच्चे पढ़ रहे हैं।
उनका दाखिला निकट के परिषदीय विद्यालयों व मान्यता प्राप्त स्कूलों में कराएं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर तीन दिन के अंदर स्कूल बंद नहीं हुए तो स्कूल संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। इस बारे में नोटिस एनपीआरसी के माध्यम से तामील किए जा रहे हैं।