फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Before the murder, the juice was mixed with intoxicants and given

हत्या से पहले जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया था

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 12:54 AM IST
सार

रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव उमेदपुर डांडा में दोहरे हत्याकांड के मामले में फरार चल रहा चौथा आरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।इस हत्याकांड में तीन आरोपी जेल जा चुके हैं।आरोपी ने बताया कि उसे हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों ने मोटी रकम देने का झांसा दिया था।

विज्ञापन
Before the murder, the juice was mixed with intoxicants and given

विस्तार

रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव उमेदपुर डांडा में दोहरे हत्याकांड के मामले में फरार चल रहा चौथा आरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि महिला और उसके साथी की हत्या करने से पहले जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया था। हत्याएं रुपयों के लालच में अंजाम दी गईं।
विज्ञापन

पांच सितंबर की रात बदायूं जिले के थाना उझानी अंतर्गत गांव अचौरा निवासी कृपाल (55) पुत्र नारायन सिंह और दिल्ली के गांधी नगर अंतर्गत न्यू चांद मोहल्ला निवासी किरण सोन (52) पत्नी महेंद्र सोन की हत्या की गई थी। इस हत्याकांड में तीन आरोपी जेल जा चुके हैं। चौथा आरोपी रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव पितांबरपुर उर्फ सिकंदरपुर निवासी राजू पुत्र नोबर बुधवार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने बताया कि वारदात के दिन महिला और उसका साथी अमरोहा गए थे। वहां दोनों को जूस लाकर दिया था। जिसमें नशीला पदार्थ मिला था। जिसे पीकर वह बेहोश हो गए और रात में हत्या कर दी थी। आरोपी ने बताया कि उसे हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों ने मोटी रकम देने का झांसा दिया था। इसलिए वह इस वारदात में शामिल हुआ था। रजपुरा थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed