फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Before Roop Jahan's death, her father collected donations from the community.

Sambhal News: रूप जहां की मौत से पहले पिता ने समाज से एकत्र किया चंदा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Before Roop Jahan's death, her father collected donations from the community.
संभल। असमोली थाना क्षेत्र के गांव मतावली पट्टी जग्गू गांव निवासी रूप जहां की हत्या के बाद हर दिन नए मामले सामने आ रहे हैं। अब गांव में चर्चा है कि रूप जहां के पिता नौशे की आर्थिक मदद उनके समाज के लोगों ने की थी। तीन लाख रुपये चंदे के द्वारा एकत्र कर दिए थे। इसमें डेढ़ लाख रुपये ग्राम प्रधानपति समेत तीन लोगों को देने का आरोप है।
विज्ञापन

चर्चा है कि नौशे और उनके बेटे मजदूरपेशा हैं। आर्थिक रूप से कमजोर हैं लेकिन जब बेटी ने दूसरे समुदाय के युवक शिवम के साथ चली गई तो युवती को वापस लाने के लिए समाज के लोगों ने मदद करने का भरोसा दिया और रुपये एकत्र कर दिए थे।
विज्ञापन


बताते चलें कि रूपजहां बुधवार को थाने पहुंची थी और प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई थी। पुलिस ने युवती को बालिग होने के नाते प्रेमी के साथ भेज दिया था। प्रेमी शिवम साथ लेकर अमरोहा जिले में एक रिश्तेदार के घर पहुंच गया था। बृहस्पतिवार को ग्राम प्रधान पति समेत तीन लोगों ने युवती को वापस लाने की जिम्मेदारी ली और वह लेकर वापस भी आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती के पिता ने आरोप लगाया था कि ग्राम प्रधानपति समेत तीन लोगों ने तीन लाख रुपये की मांग की थी लेकिन डेढ़ लाख रुपये दिए थे। यही से सवाल उठा कि नौशे की आर्थिक स्थिति कमजोर है तो उसने रुपये कहां से दिए। इसके बाद ही यह चर्चा आम हो गई कि समाज के लोगों ने चंदा एकत्र किया था।
मालूम हो रूपजहां का शव बृहस्पतिवार की रात घर में मिला था। भाई जानेआलम ने पुलिस को फोन कर हत्या करना स्वीकार किया था। जिसमें बताया था कि रस्सी से गला दबाकर हत्या की है। पुलिस की जांच में अन्य आरोपी भी प्रकाश में आए हैं।

0000000000
बेटी की हत्या में आरोपी नौशे और उसके बेटे के साथ बिचौलियों को तलाश कर रही पुलिस

रूपजहां की हत्या में उसका भाई जानेआलम जेल भेजा जा चुका है। उसने ही पूछताछ में अपने पिता नौशे और भाई गुड्डू के शामिल होने की भी जानकारी पुलिस को दी थी। इसके अलावा ग्राम प्रधानपति लेखराज, गांव निवासी कुलदीप और बॉबी को साजिश में शामिल होना बताया था। पुलिस एफआईआर में इन पांचों आरोपियों के नाम बढ़ा चुकी है और तलाश कर रही है। सीओ असमोली कुलदीप सिंह ने बताया कि तीन टीमें लगी हैं। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed