फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   BEd joint entrance exam today, 2200 candidates will appear in seven examination centers

बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा आज, संभल में सात परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देंगे 2200 छात्र-छात्राएं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
BEd joint entrance exam today, 2200 candidates will appear in seven examination centers
संभल। बीएड की संयुक्त प्रवेश आज कड़ी सुरक्षा के बीच संभल शहर के सात परीक्षा केंद्रों पर होगी। दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। सीटिंग प्लान लगा दिया गया है। केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से परीक्षार्थियों पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

इस बार भी लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा आयोजित कराई जा रही है। परीक्षा के लिए जिला प्रशासन ने संभल शहर में सात परीक्षा केंद्र बनाए हैं। तैयारियों के अंतिम दिन बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के उप समन्वयक डॉ. आबिद हुसैन हैदरी और उप नोडल अधिकारी डॉ. प्रभा शर्मा ने परीक्षा केंद्रों पर जाकर स्थलीय निरीक्षण किया और व्यवस्थाएं देखीं।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी केके अवस्थी ने भी तैयारियों को लेकर जानकारी हासिल की। शंकर भूषण शरण जनता इंटर कालेज में केेंद्राध्यक्ष ने कक्ष निरीक्षकों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश दिए। हरेक परीक्षा केंद्र पर तीन सौ छात्र-छात्राओं के बैठने की व्यवस्था प्रशासन की ओर से की गई है। वहीं, इसमें राजकीय महाविद्यालय परीक्षा केंद्र ऐसा है, जहां 400 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। कुल 2200 छात्र-छात्राएं बीएड की प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे। पहली पाली सुबह में नौ से दोपहर 12 बजे तक जबकि दूसरी पाली दो से शाम पांच तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed