फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Beating for stopping dancing on DJ

Sambhal News: डीजे पर डांस करने से रोकने पर मारपीट, महिला समेत तीन घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Beating for stopping dancing on DJ
गुन्नौर। कोतवाली के मोहल्ला कोठी में मंडप की दावत के दौरान डीजे पर दूसरे मोहल्ले के युवकों के पहुंचने पर विवाद हो गया। इस दौरान जमकर मारपीट हुई। इसमें महिला समेत तीन लोग घायल हुए हैं। विवाद की तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

गुन्नाैर कोतवाली के मोहल्ला कोठी निवासी रामचंद्र के बेटे शिव कुमार की सोमवार को शादी है। इससे पहले रविवार को घर पर मंडल की दावत चल रही थी। जश्न के लिए मोहल्ले में डीजे लगाया गया था। डीजे पर रिश्तेदार और परिवार के लोग डांस कर रहे थे। आरोप है कि जब डीजे पर महिलाएं डांस कर रही थीं। उसी समय दूसरे मोहल्ले के युवक पहुंच गए। वह भी डीजे पर डांस करने लगे। परिवार के लोगों ने एतराज उठाया तो युवक गालीगलौज करने लगे। इसी बात को लेकर मारपीट शुरू हो गई। इसमें रामचंद्र की पत्नी सुशीला, रिश्तेदार जुगेंद्र और राधेश्याम घायल हो गए। गुन्नौर अस्पताल में मेडिकल के लिए इन्हें लाया गया। वहीं विवाद की तहरीर पुलिस को दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed