फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   beacon, pm decision,effect in sambhal

बड़ों ने उतारी वाहनों से बत्ती, ‘छोटे’ मोह में फंसे

Sat, 22 Apr 2017 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Sat, 22 Apr 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
beacon, pm decision,effect in sambhal
संभल में एसडीएम की गाड़ी में लगी नीली बत्ती। - फोटो : amar ujala
देश में वीआईपी कल्चर पर प्रधानमंत्री के वार के बाद इसकी अलग-अलग तस्वीर सामने आ रही है। केंद्रीय कैबिनेट के फैसले को राज्य सरकार ने भी अपना लिया, पिछले दिनों राज्य सरकार के कई मंत्रियों ने अपने वाहनों से बत्तियां हटवा दीं।
विज्ञापन


इधर, एक मजेदार नजारा सामने आ रहा है कि, अफसर हों या बड़े नेता सब अपने वाहनों से लाल-नीली बत्ती उतार रहे हैं, मगर छोटों में इसके प्रति मोह बरकरार है। फिलहाल अफसर तो गाइडलाइन का इंतजार कर रहे, जबकि नेता रसूख की निशानी का साथ छोड़ने को खुद को तैयार नहीं कर पा रहे। संभल में भी शुक्रवार को ऐसा नजारा सामने आया।
विज्ञापन


संभल जिले में वीआईपी कल्चर को खत्म करने के लिए सबसे पहले जिलाधिकारी आगे आए। जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी ने अपनी गाड़ी से नीली बत्ती हटा ली। इसकी जानकारी जिले के अन्य अधिकारियों को मिली तो उन्होंने भी नीली बत्ती हटाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मुख्य विकास अधिकारी प्रेमप्रकाश त्रिपाठी, परियोजना निदेशक हरेंद्र सिंह ने खुद-ब-खुद अपनी गाड़ी से नीली बत्ती हटा ली। जब यह अफसर पहुंचे तो इनकी गाड़ियों में नीली बत्ती नहीं थी। वहीं संभल में एडीएम आरपी यादव ने शुक्रवार को सुबह खुद अपनी गाड़ी से बत्ती हटाने का आदेश अपने ड्राइवर को दिया। 

एडीएम का कहना है कि वह तो पहले से नीली बत्ती कल्चर के खिलाफ थे और उन्होंने कई बार अपनी गाड़ी से बत्ती हटवाई है जब कहीं कानून व्यवस्था के लिए जरूरी होता होता था तभी बत्ती का उपयोग करते थे अब जब सरकार की मंशा सामने आई तो पूरी तरह से बत्ती को हटवा दिया। इसी तरह जब सीडीओ निकले तो उनकी गाड़ी में नीली बत्ती नहीं थी। पीडी का भी यही हाल रहा। बगैर नीली बत्ती की गाड़ियां कलक्ट्रेट में पहुंचने से नजारा बदला हुआ था। 


जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी ने कहा कि शासन की मंशा वीआईपी कल्चर को खत्म करना है। शासन की मंशा को देखते हुए खुद उन्होंने अपनी गाड़ी से बत्ती हटाई है। वहीं संभल में एसडीएम राशिद अली खां और तहसीलदार श्रवण कुमार एआरटीओ की गाड़ियों में हर रोज की तरह नीली बत्ती चमक रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed