फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Be it the police line or the district headquarters, only the Yogi government showed seriousness.

Sambhal News: पुलिस लाइन हो या जिला मुख्यालय, योगी सरकार ने ही दिखाई गंभीरता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Be it the police line or the district headquarters, only the Yogi government showed seriousness.
बहजोई में महोत्सव में व्यापारी सम्मेलन में मौजूद व्यापारी व अन्य। संवाद
बहजोई(संभल)। संभल जिला आज से 14 साल पहले बना था, लेकिन अभी तक बुनियादी जरूरतें पूरी नहीं हुईं। जहां जिला मुख्यालय नहीं है, पुलिस लाइन, गेस्ट हाउस नहीं हैं। जो जिला बनने के साथ-साथ दो-तीन साल में पूरे हो जाने चाहिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नजर जब इसके ऊपर गई तो उन्होंने उनको भी पूरा करने का निर्णय लिया है। यह बात मुख्य अतिथि व वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कही।
विज्ञापन

वह सोमवार को बड़ा मैदान पर चल रहे संभल कल्कि महोत्सव विकासोत्सव में व्यापारी सम्मेलन में व्यापारियों समेत अन्य लोगों को संबोधित कर रहे थे। मुख्य अतिथि ने कहा कि संभल इस बात का साक्षी है कि यहां पर जिला मुख्यालय हो, चाहे पुलिस लाइन। इनके निर्माण को लेकर गंभीरता दिखाई गई है।
विज्ञापन

कहा कि संभल जिला 2200 करोड़ रुपये का एक्सपोर्ट करता है और 10 वर्षों में निरंतर किसी ने किसी रूप में इस पर इजाफा हुआ है। उन्होंने कहा कि जब हम सत्ता में आए थे तो मात्र 84 हजार करोड़ रुपये का एक्सपोर्ट उत्तर प्रदेश करता था, लेकिन आज मुझे कहते हुए खुशी है कि 186000 करोड़ रुपये का एक्सपोर्ट उत्तर प्रदेश के माध्यम से व उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के माध्यम से हम विदेशों को यहां के उत्पाद भेजते हैं। इस बीच राज्यमंत्री गुलाब देवी समेत डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने भी विचार रखे। वहीं, व्यापारियों को प्रशस्ति पत्र भी दिए गए। सीडीओ गोरखनाथ भट्ट समेत जिले भर के अधिकारी रहे।

बहजोई में महोत्सव में व्यापारी सम्मेलन में मौजूद व्यापारी व अन्य। संवाद

बहजोई में महोत्सव में व्यापारी सम्मेलन में मौजूद व्यापारी व अन्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed