{"_id":"6ac94d17af3c3630ed016d79","slug":"bar-association-election-postponed-until-the-elders-committee-achieves-a-quorum-sambhal-news-c-204-1-chn1003-133602-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: एल्डर्स कमेटी का कोरम पूरा होने तक बार एसोसिएशन का चुनाव स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: एल्डर्स कमेटी का कोरम पूरा होने तक बार एसोसिएशन का चुनाव स्थगित
Sat, 10 Oct 2026 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 10 Oct 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी। चंदौसी बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी नवनीत सिंह यादव की शिकायत पर बार काउंसिल इलाहाबाद के अध्यक्ष शिव कुमार गौड़ ने एल्डर्स कमेटी के सदस्य लोकेंद्र शर्मा को चुनाव प्रक्रिया से दूर रखने के आदेश पर शुक्रवार को मामला गरमा गया। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन अनिल कुमार गुप्ता ने एल्डर्स कमेटी का कोरम पूरा होने तक बार चुनाव स्थगित करने का एलान किया है। साथ ही बार काउंसिल के अध्यक्ष को पत्राचार करने का निर्णय लिया गया है।
एल्डर्स कमेटी चंदौसी बार एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार की दोपहर एक बजे जिला न्यायालय परिसर में हुई। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन और सदस्य शकील अहमद वारसी, मोहम्मद सगीर सैफी, राजबहादुर उपस्थित रहे। बैठक में बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चेयरमैन द्वारा बार सचिव तीरथ राज यादव एडवोकेट द्वारा भेजे गए पत्र पर विचार किया गया। इसमें एल्डर्स कमेटी के सदस्य लोकेंद्र शर्मा एडवोकेट को चुनाव प्रक्रिया से दूर रखे जाने का आदेश है।
एल्डर्स कमेटी द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब तक एल्डर्स कमेटी का कोरम पूरा नहीं हो, तब तक चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराना संभव नहीं है। निर्णय लिया गया कि अतिशीघ्र संपूर्ण विवरण का एक पत्र बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश इलाहाबाद के लिखा जाए तथा उनसे उचित निर्देश प्राप्त किया जाए। तब तक बार के चुनाव संपन्न कराए जाने की प्रक्रिया स्थगित रखी जानी अति आवश्यक है।
विज्ञापन
एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि चुनाव की समस्त चुनाव प्रक्रिया बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश इलाहाबाद के अग्रिम आदेश तक तथा उचित निर्देश प्राप्त होने तक स्थगित की जाती है।
अधिवक्ताओं में चलती रहीं चर्चाएं
चंदौसी बार एसोसिएशन के चुनाव प्रक्रिया से एल्डर्स कमेटी सदस्य लोकेंद्र शर्मा को दूर रहने के बार काउंसिल इलाहाबाद के चेयरमैन के आदेश के बाद शुक्रवार को जिला न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं में चर्चा का बाजार गरम रहा। इस दौरान तमाम अधिवक्ताओं ने आदेश पर अपनी-अपनी राय रखी और हस्ताक्षर भी कराए। हस्ताक्षर पत्र बार काउंसिल को भेजा जाएगा।
कोरम पूरा न होने के कारण एल्डर्स कमेटी ने चुनाव स्थगित किया है। बार काउंसिल के निर्देश का पालन किया जाएगा।
लोकेंद्र शर्मा, पूर्व सदस्य, एल्डर्स कमेटी चंदौसी बार एसोसिएशन
बार काउंसिल का एल्डर्स कमेटी के सदस्य को चुनाव प्रक्रिया से दूर रखने के आदेश का हम इसका विरोध करते हैं। शनिवार को एल्डर्स कमेटी और चंदौसी बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं की मीटिंग बुलाई गई है।
शकील अहमद वारसी, सदस्य, एल्डर्स कमेटी
आदेश का विरोध करते हैं। लोकेंद्र शर्मा साफ-स्वच्छ छवि के अधिवक्ता हैं। बार काउंसिल को उनका पक्ष भी सुनना चाहिए था। बिना उनके चुनाव नहीं होगा। बार काउंसिल जिसे चाहे, सदस्य बना कर चुनाव करा ले। - मो. सगीर सैफी, सदस्य, एल्डर्स कमेटी