फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   bankon men nhin pahunchi carenci

बैंकों में नहीं पहुंची करेंसी, झेलिए

Tue, 15 Nov 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Tue, 15 Nov 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
bankon men nhin pahunchi carenci
एटीएम
वहीं पुरानी करेंसी के छोटे नोटों की डिपाजिट नहीं आ रही है। इस स्थिति से पब्लिक को जूझना पड़ेगा। प्रथमा बैंक की 74 शाखाएं हैं। अभी तक इसमें नई करेंसी नहीं पहुंची। प्रथमा बैंक के अधिकारी रिजर्व बैंक के संपर्क में हैं। चेयरमैन से लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक तक करेंसी के इंतजाम में जुटे हैं लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन


प्रथमा बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक बीके कुकरेती ने सोमवार को रात्रि दस बजे बताया कि अभी बैंक को नई करेंसी नहीं मिली है। लेकिन करेंसी किसी भी समय आ सकती है। हमारे अधिकारी रिजर्व बैंक से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। वैसे बैंक 10 से 05 बजे तक खुलेंगे। रुपये        जमा किए जा सकेंगे। प्रथमा बैंक की शाखाओं में अब तक पुरानी करेंसी के 120 करोड़ रुपये जमा हो गए हैं। 
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक आरके सिंह ने बताया कि 10 से 04 बजे तक बैंकिंग सेवाएं पब्लिक को मिलेगी।

करेंसी एक्सचेंज दोपहर 12 बजे के बाद होने के आसार हैं, क्योंकि रिजर्व बैंक से ही करेंसी कम आ रही है। जितनी जरूरत है उसका आधा कैश भी नहीं मिल रहा है। बैंक के पास पुराना कैश नहीं होता तो और भी ज्यादा मुश्किल होती है। अब बैंक के पास 100, 50, 20 व 10 रुपये के पुराने नोट भी नहीं है। यदि नई करेंसी नहीं आई तो मुश्किल रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



एचडीएफसी के ब्रांच मैनेजर जावेद खान ने बताया कि मंगलवार को 500 रुपये के नोटों की नई करेंसी आने की उम्मीद है। अभी तक बैंक के पास 2000 रुपये के ही नए नोट आए हैं। उन्होंने बताया कि बैंक को एक दिन में 25 लाख की नई करेंसी मिल रही थी लेकिन उसे घटा कर 12 लाख रुपये कर दिया गया है। जितनी करेंसी आएगी उतनी ही पब्लिक के लिए उपलब्ध होगी। इस बीच अपर पुलिस अधीक्षक राममूरत यादव ने बताया कि मंगलवार को बैंकों के बाहर भीड़ होने के आसार हैं। इसलिए पुलिस थानों को सतर्क किया गया है। बैंकों के बाहर पुलिस की ड्यूटी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed