फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bangladesh government's effigy burnt, demand for safety of Hindus

Sambhal News: बांग्लादेश सरकार का पुतला फूंका, हिंदुओं की सुरक्षा की मांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Bangladesh government's effigy burnt, demand for safety of Hindus
संभल में चौधरी सराय चौराहे पर बांग्लादेश प्रधानमंत्री का पुतला जलाते पिछड़ा मोर्चा भारत के कार्
संभल। अतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अल्पसंख्यकों हिंदुओं की हत्या के विरोध में चंदौसी चौराहे पर बांग्लादेश सरकार का पुतला फूंका। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर हिंदुओं की रक्षा और सुरक्षा के उपाय करने के निर्देश दिए जाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

अतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को दोपहर करीब 1.45 बजे चंदौसी चौराहे पर बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन किया। हाथों मेंं बांग्लादेश सरकार के पुतले को लेकर नारेबाजी की और पुतले में आग लगा दी। डंडों और चप्पलों से पुतले को पीटा। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने नई तहसील कार्यालय पर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम रामानुज को सौंपा।
विज्ञापन

जिसमें कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हिंसा, उत्पीड़न और हत्या की करीब 88 घटनाएं हो चुकी हैं। बड़ी संख्या में लोगों को मौत के घाट उतारा जा चुका है। युवक दीपू चंद दास को मारकर पेड़ पर लटकाकर जला दिया गया। ढाका में भारत विरोधी षड्यंत्र किए जा रहे हैं। नारों के साथ मकानों और दुकानों में आग लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रेटर बांग्लादेश का नक्शा बनाकर भारत की सीमाओं को चुनौती देने की तैयारी चल रही है। हिंदुओं को मारने की धमकी दी जा रही हैं। उनका जीवन खतरे में है। कहा कि अगर ऐसा होता है तो संगठन पूरे देश में बांग्लादेश के विरोध में आंदोलन करेगा। वहां के राष्ट्राध्यक्ष/प्रधानमंत्री सहित भारतीय दूतावास के जरिये हिंदुओं की रक्षा एवं सुरक्षा के उपाय करने के लिए उचित निर्देश दिए जाएं। इस दौरान जिलाध्यक्ष अशोक त्रिवेदी, अशोक गौतम, अजीत सैनी, सुरेश, अजय, कमल आदि रहे।
0000000000
दीपू चंद दास के परिवार वालों को मिले न्याय
संभल। गोरक्षा सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने चंदौसी चौराहे पर करीब 2 बजे बांग्लादेश सरकार का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने दीपू चंद दास के परिवार वालों को न्याय दिलाने और घटना के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज चौधरी और कार्यकर्ता रहे। संवाद

0000000000
पुतला फूंककर कार्रवाई की मांग उठाई
संभल। पिछड़ा मोर्चा भारत के कार्यकर्ता दोपहर करीब 2.30 बजे चौधरी सराय चौराहे पर पहुंचे। जहां बांग्लादेश प्रधानमंत्री के पुतले को फूंककर विरोध जताया। बांग्लादेश में हो रही घटनाओं में शामिल लोगों पर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान अंजू सैनी, पिंटू सैनी, विनय सैनी, विकास पंडित, सुमित आदि रहे। संवाद

संभल में चौधरी सराय चौराहे पर बांग्लादेश प्रधानमंत्री का पुतला जलाते पिछड़ा मोर्चा भारत के कार्

संभल में चौधरी सराय चौराहे पर बांग्लादेश प्रधानमंत्री का पुतला जलाते पिछड़ा मोर्चा भारत के कार्

संभल में चौधरी सराय चौराहे पर बांग्लादेश प्रधानमंत्री का पुतला जलाते पिछड़ा मोर्चा भारत के कार्

संभल में चौधरी सराय चौराहे पर बांग्लादेश प्रधानमंत्री का पुतला जलाते पिछड़ा मोर्चा भारत के कार्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed