{"_id":"57eaca454f1c1bf90a576649","slug":"bag-se-nikle-pistal-kartoos","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवारों का बैग गिरा तो निकले पिस्टल-कारतूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवारों का बैग गिरा तो निकले पिस्टल-कारतूस
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Wed, 28 Sep 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार की शाम साढ़े छह बजे बनियाठेर पुलिस हाइवे स्थित अकरौली चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान चंदौसी की ओर से बाइक सवार तीन युवक वहां पहुंचे और तीनों की पीठ पर बैग थे। पुलिस के पास आते ही युवकों ने बाइक तेज कर दी और वहां से भगा ले गए।
कुछ कदम जाने पर युवक सामने से आ रहे बाइक सवार से टकरा गए। इससे साइकिल सवार और तीनों बाइक सवार नीचे गिर गए। पुलिस पकड़ने दौड़ी तो तीनों युवक बाइक और एक बैग छोड़कर पास ईख में घुस गए। पुलिस ने जब बैग की तलाशी ली तो एक रिवाल्वर, एक पिस्टल व चार कारतूस मिले।
मामला गंभीर देख पुलिस ने थाने सूचना कर पुलिस बल बुला लिया और ईख के पास युवकों की तलाशी शुरू कर दी। थाने से पुलिस पहुंचने पर खेत की घेराबंदी कर तलाश की गई। लेकिन आरोपी युवक पुलिस के हाथ नहीं लग सके।
विज्ञापन
पुलिस ने बाइक व बैग को कब्जे में लिया है। थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि बाइक सवार भागे तो सामने साइकिल सवार को टक्कर लग गई, पुलिस उसे उठाने में लगी, इतने में युवक वहां से भाग गए।