फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Babu suspended after being accused of first getting a job and then extorting money in the name of salary

Sambhal News: पहले नौकरी लगवाने फिर वेतन के नाम पर वसूली के आरोपों से घिरा बाबू निलंबित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Babu suspended after being accused of first getting a job and then extorting money in the name of salary
संभल। पहले नौकरी देने के नाम पर और फिर वेतन के नाम पर वसूली करने के आरोपों से घिरे बीआरसी असमोली में तैनात बाबू चितरंजन कुमार को निलंबित कर दिया गया है। इस कार्रवाई से पहले कनिष्ठ सहायक चितरंजन कुमार के खिलाफ पुलिस ने ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव नेकपुर निवासी मोनिका त्यागी की तहरीर पर ही भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की थी। मोनिका ने ही डीएम से शिकायत की थी। इसके बाद मामला दर्ज कर जांच की गई। महिला का कहना है कि वह नेकपुर उच्च माध्यमिक विद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। उनके पति सहायक अध्यापक थे। उनकी मृत्यु के बाद मृतक आश्रित में उनको नौकरी मिली है। उनके पति दुष्यंत कुमार जाटो वाली मढ़ैया के विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत थे। 29 मार्च 2023 को उनकी मृत्यु हो गई थी। इसके बाद अनुकंपा के आधार पर नौकरी के लिए विभाग से संपर्क किया।
विज्ञापन

बीआरसी में तैनात बाबू चितरंजन कुमार ने बीएसए के नाम पर पांच लाख रुपये की मांग की थी। बाद में चार लाख रुपये तय किए गए थे। इसमें 2.32 लाख रुपये नकद बाबू को दिए थे। इसके चलते छह जुलाई 2024 को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के तौर पर नियुक्ति हो गई थी। इसके बाद अलग-अलग समय में चितरंजन बाबू ने अपनी पत्नी के खाते में बाकी बचे रुपये भी डलवाए थे।
विज्ञापन

आरोप है कि बाबू ने वेतन निकलवाने के नाम पर 50 हजार रुपये की मांग भी की। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चलते 50 हजार रुपये नहीं दिए तो नौकरी लगने से अगस्त तक वेतन नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए अलका शर्मा ने बताया कि इन सभी मामलों की जांच कराई गई। जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में बाबू को बनियाखेड़ा एबीआरसी से संबद्ध किया गया है। बनियाखेड़ा के एबीएसए को जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed