{"_id":"6096db0c8ebc3ed2b2438158","slug":"availability-of-oxygen-will-get-chc-level-sambhal-news-mbd3885058161","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑक्सीजन की उपलब्धता सीएचसी स्तर मिलेगी-एक मिनट में 45 लीटर ऑक्सीजन पैदा करेगा एक जनरेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑक्सीजन की उपलब्धता सीएचसी स्तर मिलेगी-एक मिनट में 45 लीटर ऑक्सीजन पैदा करेगा एक जनरेटर
विज्ञापन
संभल। ऑक्सीजन संकट से जूझ रहे मरीजों की जीवन रक्षा के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर ऑक्सीजन का इंतजाम किए जाने की तैयारी है। जिले में नौ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैं जिसमें से बहजोई में दस और चंदौसी में 15 बेड आक्सीजन सुविधा से युक्त तैयार किए गए हैं।
अब यारा वेरा फर्टिलाइजर के सहयोग से तीन ऑक्सीजन जेनरेटर दो दिन में संभल जिले को मिल जाएंगे। एक मिनट में एक ऑक्सीजन जनरेटर 45 लीटर ऑक्सीजन पैदा करेगा। एक जनरेटर से 10-12 मरीजों को लाभ मिलेगा।
नरौली के कोरोना अस्पताल में दो ऑक्सीजन जनरेटर लगाया जाएगा। एक ऑक्सीजन जनरेटर कैला देवी या चंदौसी में किसी एक स्थान पर लगेगा। जिले के सर्विलांस अधिकारी डॉ. मनोज चौधरी ने बताया कि जिले में नौ सीएचसी हैं और प्रत्येक सीएचसी में ऑक्सीजन का इंतजाम किया जाना है। इसके लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर एकत्र किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
नरौली स्थित सीएचसी में कोरोना से बचाव के लिए तीस बेड का एल-2 स्तर का अस्पताल संचालित है। इसमें कंसंट्रेटर और सिलिंडर के जरिए ऑक्सीजन का इंतजाम किया गया है लेकिन ऑक्सीजन जेनरेटर आ जाने पर यहां से कंसंट्रेटर और सिलिंडर खाली हो जाएंगे। इन्हें जिले की दूसरी सीएचसी में शिफ्ट किया जाएगा।
असमोली सीएचसी में चार कंसंट्रेटर और दो सिलिंडर रखवाए गए
असमोली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में असमोली की डीएसएम शुगर मिल की ओर से चार ऑक्सीजन कंसट्रेटर और दो सिलिंडर का इंतजाम किया गया है। इससे आक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित हो गई है। सीएचसी में ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले मरीजों के लिए एक वार्ड बनाया गया है। डॉ. मनोज ने बताया कि सीएचसी में प्राथमिक उपचार मिल जाएगा। इसके बाद मरीज को कोरोना जांच के साथ आगे के उपचार लिए रेफर किया जा सकेगा। संवाद