{"_id":"6a2f0fc1c9cb02734e0bbde9","slug":"aunt-attacked-and-injured-her-nephew-sambhal-news-c-204-1-chn1001-130111-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: ताई ने भतीजे पर हमला कर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: ताई ने भतीजे पर हमला कर किया घायल
विज्ञापन
चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के गांव करेली में रविवार दोपहर पारिवारिक विवाद हिंसक हो गया। आरोप है कि ताई समेत अन्य परिजनों ने अपने ही भतीजे पर धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल का सीएचसी में उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव करेली निवासी दीपक ने बताया कि वह गांव में अपने मकान का निर्माण कार्य करा रहा था। रविवार दोपहर करीब एक बजे उसके ताऊ सहित अन्य परिजन वहां पहुंचे और उसके पिता के साथ मारपीट करने लगे। दीपक के अनुसार, जब उसने बीच-बचाव कर पिता को बचाने का प्रयास किया तो उसकी ताई ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसके बाद अन्य परिजनों ने भी लाठी-डंडों से मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को चौकी ले गई। घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। कोतवाली प्रभारी संत कुमार ने बताया कि घायल पक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद