फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Attendance in secondary schools will now be online.

Sambhal News: माध्यमिक स्कूलों में अब ऑनलाइन होगी हाजिरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Attendance in secondary schools will now be online.
चंदौसी। माध्यमिक स्कूलों में अब हाजिरी सिर्फ रजिस्टर तक सीमित नहीं रहेगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने पारदर्शिता बढ़ाने के लिए शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं की उपस्थिति को पूरी तरह ऑनलाइन करने का फैसला लिया है। नए निर्देशों के तहत सभी स्कूलों को रोजाना तय समय के भीतर पोर्टल पर उपस्थिति अपडेट करनी होगी, ताकि अनुपस्थिति और फर्जी हाजिरी जैसी शिकायतों पर सीधे निगरानी रखी जा सके।
विज्ञापन


माध्यमिक स्कूलों में अब हाजिरी व्यवस्था डिजिटल निगरानी के दायरे में आ गई है। शिक्षा विभाग ने शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं की उपस्थिति को ऑनलाइन दर्ज करना अनिवार्य कर दिया है। इसके लिए सभी राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन मान्यता प्राप्त विद्यालयों को रोजाना तय समय के भीतर पोर्टल पर उपस्थिति अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देशों के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय ने स्कूलों को साफ कहा है कि हर दिन शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और विद्यार्थियों की उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज की जाए। यदि कोई शिक्षक अनुपस्थित रहता है तो उसकी वजह भी पोर्टल पर दर्ज करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि कई बार स्कूलों में फर्जी हाजिरी, रिकॉर्ड में गड़बड़ी और समय से स्कूल न पहुंचने जैसी शिकायतें मिलती रही हैं। नई व्यवस्था लागू होने के बाद विभाग सीधे पोर्टल के जरिए किसी भी विद्यालय की उपस्थिति रिपोर्ट देख सकेगा। वहीं छात्र-छात्राओं की नियमित उपस्थिति दर्ज होने से ड्रॉपआउट और लगातार अनुपस्थित रहने वाले बच्चों पर भी नजर रखी जा सकेगी।

डीआईओएस सर्वेश कुमार ने बताया कि सभी माध्यमिक विद्यालयों को ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं की उपस्थिति प्रतिदिन निर्धारित समय के भीतर पोर्टल पर दर्ज करनी होगी। उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था से पारदर्शिता बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed