फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Attempt to rape a teenage girl by holding her hostage in a mosque, two including Maulana arrested

Sambhal News: किशोरी को मस्जिद में बंधक बनाकर दुष्कर्म का प्रयास, मौलाना समेत दो गिरफ्तार

Sun, 01 Dec 2024 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 01 Dec 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Attempt to rape a teenage girl by holding her hostage in a mosque, two including Maulana arrested
बबराला (संभल)। गुन्नौर के एक मोहल्ला की मस्जिद में मौलाना के भाई ने एक किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। मामले की जानकारी होने पर लोगों ने जमकर हंगामा किया और किशोरी को बंधनमुक्त कराया। पुलिस ने केस दर्ज कर मौलाना और उसके भाई को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ला स्थित मस्जिद में मदरसा संचालित है। जहां मौलाना साजिद बच्चों को दीनी शिक्षा देता है। शुक्रवार को मौलाना के भाई मुजम्मिल ने मदरसे में पढ़ने वाली एक किशोरी को मस्जिद में ले जाकर बंधक बना लिया और दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपी ने किशोरी को करीब तीन घंटे तक बंधक बनाकर अश्लील हरकत कीं। इसकी जानकारी मोहल्ले के लोगों को हुई तो सैकड़ों लोग मस्जिद में पहुंच गए और आरोपियों से किशोरी का मुक्त कराया। लोगों ने आरोपियों को जमकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ने मौलाना और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया। गुन्नौर पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर मौलाना साजिद और उसके भाई मुजम्मिल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

------------------
इस मामले में पीड़िता के परिजनों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर मौलाना समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया हे। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया है। -डॉ. प्रदीप कुमार सिंह, सीओ गुन्नौर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed