फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Attempt to gangrape a woman on the pretext of giving her a lift

Sambhal News: लिफ्ट देने के बहाने महिला से सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश

Sat, 07 Dec 2024 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 07 Dec 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Attempt to gangrape a woman on the pretext of giving her a lift
संभल।
विज्ञापन

रजपुरा क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात बाइक पर लिफ्ट देने के बहाने दो लोगों ने महिला के साथ छेड़खानी की। आरोपियों ने महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने की कोशिश की। शोर सुन आसपास के लोगों के आने पर आरोपी महिला को धमकी देते हुए जंगल में छोड़कर भाग गए। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

रजपुरा क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब 8:30 बजे वह चंदौसी से तारीख कर लौट रही थी। वह गांव सिंघौली कल्लू बस स्टैंड पर सवारी का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो लोग आए और उसे कस्बा तक पहुंचाने की बात कहते हुए बाइक पर बैठा लिया। केसरपुर गांव के पास आरोपी बाइक को जंगल की ओर ले गए। आरोप है कि आरोपी उसे एक नलकूप की कोठरी में ले गए। जहां उसके साथ छेड़खानी की और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने की कोशिश की। शोर मचाने पर आसपास के लोगों के आने पर आरोपी भाग गए। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed