फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Attack on gram pradhan in sambhal

शादी समारोह से लौट रहे ग्राम प्रधान पर लाठी-डंडों से हमला, कार्रवाई को दी तहरीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Attack on gram pradhan in sambhal
संभल। शादी समारोह से लौट रहे ग्राम प्रधान और उसके साथी पर चार बदमाशों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि गोली चलाने का प्रयास किया। लेकिन आरोपी का तमंचा चला नहीं। ग्राम प्रधान ने चुनावी रंजिश के चलते हमला होने की बात कही है। पुलिस को तहरीर दे कार्रवाई की मांग उठाई है।
विज्ञापन

रजपुरा ब्लॉक के गांव उधरनपुर खागी के ग्राम प्रधान रामप्रकाश कश्यप शनिवार की देर रात अपने साथी शेर सिंह के साथ एक शादी समारोह से लौट रहे थे। गांव के बाहरी छोर पर घात लगाए बैठे चार बदमाशों ने अचानक रविवार की रात उधरनपुर खागी के ग्राम प्रधान रामप्रकाश कश्यप अपने साथी शेर सिंह के साथ एक शादी समारोह से घर लौट रहे थे उसी समय गांव के बाहरी छोर पर घात लगाए बैठे चार लोगो ने बाइक को रोक लिया औ लाठी-डंडो से हमला कर दिया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान का आरोप है कि एक आरोपी ने तमंचे से गोली चलाने का प्रयास किया लेकिन तमंचा चला नहीं। इसी दौरान वह भागते हुए गांव की ओर पहुंचे। शोर मचाने पर ग्रामीण आ गए और बदमाश भाग गए। ग्राम प्रधान का कहना है कि चुनावी रंजिश के चलते हमला किया गया है। रजपुरा थाने के उप निरीक्षकराम मेहर सिंह ने बताया तहरीर मिली है जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed