{"_id":"624c632375e7cf2166549d24","slug":"ats-raided-on-suspicion-of-being-linked-to-gorakhnath-temple-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखनाथ मंदिर हमले में संभल कनेक्शन: घटना के तार जुड़े होने के शक में एटीएस ने दी दबिश, कुछ अहम दस्तावेज लगे हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखनाथ मंदिर हमले में संभल कनेक्शन: घटना के तार जुड़े होने के शक में एटीएस ने दी दबिश, कुछ अहम दस्तावेज लगे हाथ
Tue, 05 Apr 2022 09:11 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 05 Apr 2022 09:11 PM IST
सार
मंगलवार की सुबह दस बजे एटीएस की टीम ने संभल पुलिस के साथ मियां सराय निवासी संदिग्ध के घर पहुंची। जिस संदिग्ध के घर दबिश दी गई है उसके खिलाफ देशद्रोह का मामला भी विचाराधीन है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हमलावर मुर्तजा इस संदिग्ध के संपर्क में था।
विज्ञापन
संभल में एटीएस ने दी दबिश(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात पीएसी जवानों पर हमला करने की साजिश के तार संभल से जुड़े होने की बात सामने आ रही है। इसी क्रम में एटीएस की टीम ने संभल के मियां सराय में संदिग्ध की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं आ सका। कुछ दस्तावेज कब्जे में लिए गए हैं। हालांकि स्थानीय पुलिस को पूरे मामले की जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
एटीएस की टीम ने सहयोग के लिए स्थानीय पुलिस की टीम को साथ लिया था। एटीएस की दबिश की सूचना के बाद नगर में हड़कंप मचा रहा। फिलहाल टीम ने संभल में डेरा डाल लिया है। मंगलवार की सुबह दस बजे पहुंची एटीएस की टीम ने स्थानीय पुलिस से संपर्क किया और मियां सराय निवासी संदिग्ध के घर पर दबिश देने के लिए सहयोग मांगा। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम एटीएस के साथ मियां सराय पहुंची। जिस संदिग्ध के घर दबिश दी गई है उसके खिलाफ देशद्रोह का मामला भी विचाराधीन है।
विज्ञापन
सूत्रों से मिली सूचना के अनुसार एटीएस को जानकारी मिली है कि हमला करने वाले अहमद मुर्तजा अब्बासी के संपर्क में संभल निवासी एक शख्स है। उसकी तलाश में संभल में दबिश दी है। पकड़ा गया हमलावर अहमद मुर्तजा काफी लोगों के संपर्क में था। फिलहाल एटीएस की टीम ने संभल में डेरा डाल लिया है। पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने बताया कि एटीएस की टीम ने स्थानीय पुलिस का सहयोग मांगा था। जो उन्हें दिया गया। वह किस व्यक्ति की तलाश में आए थे और क्यों आए थे इसकी जानकारी टीम ने दी नहीं है। फिलहाल टीम संभल में ठहरी है। वहीं दूसरी ओर नगर में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। गोरखनाथ मंदिर पर हमला करने वाला जो आरोपी पकड़ा गया है वह आईएस से जुड़ा होने की एटीएस का दावा है।
विज्ञापन
एसपी ने यह कहा-
पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र का कहना है कि एटीएस की टीम का ऑपरेशन गोपनीय होता है। वह ऑपरेशन के बारे में स्थानीय पुलिस को नहीं बताते हैं। टीम ने सहयोग मांगा था जो दिया गया है। टीम किस व्यक्ति की तलाश में है इसकी जानकारी नहीं है और किस मामले में टीम तलाश कर रही है इसकी भी जानकारी एटीएस की टीम ने नहीं दी है।