{"_id":"6683474f33186d4397018c76","slug":"at-the-conclusion-of-srimad-bhagwat-katha-prabhat-pheri-was-taken-out-cheers-echoed-sambhal-news-c-204-1-chn1001-111401-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर निकाली प्रभातफेरी, गूंजे जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर निकाली प्रभातफेरी, गूंजे जयकारे
Tue, 02 Jul 2024 05:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Tue, 02 Jul 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
धनारी (संभल)। क्षेत्र के गांव भिरावटी में हरिबाबा आश्रम पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर सोमवार को श्रद्धालुओं ने प्रभातफेरी निकाली। प्रभातफेरी में महिला-पुरुष श्रद्धालु भजन कीर्तन करते चल रहे थे।
सोमवार को प्रभातफेरी गांव के मुख्य चौराहों से होते हुए हरिबाबा आश्रम पर आकर संपन्न हुई। जहां यज्ञ कर कथा की शुरूआत की गई। कथा वाचक दिनेश शास्त्री ने बताया कि हवन-यज्ञ से वातावरण एवं वायुमंडल शुद्ध होने के साथ-साथ व्यक्ति को आत्मिक बल मिलता है। यज्ञ से देवता प्रसन्न होकर मन वांछित फल प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से व्यक्ति भव सागर से पार हो जाता है। साथ ही जीव में भक्ति, ज्ञान एवं वैराग्य के भाव उत्पन्न होते हैं। कथा के समापन पर आरती कर भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालओं ने प्रसाद को ग्रहण किया। इस मौके पर मदन जोशी, डॉ. उपेंद्र सिंह यादव, विनोद शर्मा, विपिन शर्मा, जयकुमार, रुकम सिंह, विपिन यादव, भुवनेश यादव, साहब सिंह, रामकुमार, मिलन सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
........................