फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   asmoli panchayat secretary suspended

ओडीएफ न कराने पर असमोली के पंचायत सचिव को किया निलंबित

Tue, 20 Mar 2018 01:45 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Tue, 20 Mar 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायतों को ओडीएफ न कराने पर विकासखंड असमोली के पंचायत सचिव महेश सिंह को निलंबित किया गया है।  एडीओ पंचायत की रिपोर्ट पर जिला पंचायत राज अधिकारी जाहिद हुसैन ने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एडीओ पंचायत की ओर से नौ बिंदुओं पर रिपोर्ट सौंपी गई है। रिपोर्ट में पंचायत सचिव पर मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर लेना, स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों को ओडीएफ न कराना, 14वें वित्त आयोग की धनराशि के सापेक्ष कार्यों की वर्क आईडी उपलब्ध न कराना व उसको प्रिया सॉफ्टवेयर पर फीडिंग न कराना, ग्राम प्रधानों व ग्रामीणों से दुर्व्यवहार और पूर्व में विकासखंड गुन्नौर में रहते हुए शासकीय अभिलेख उपलब्ध न कराना समेत अन्य आरोपों के बिंदु शामिल हैं।
विज्ञापन


डीपीआरओ ने बताया कि पंचायत सचिव को कार्यालय रजपुरा से संबद्ध किया गया है तथा प्रकरण की जांच सहायक विकास अधिकारी पंचायत रजपुरा याबर अब्बास को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed