फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   ASI team reached Sondhan fort, reviewed the construction work

Sambhal News: साैंधन के किले पर पहुंची एएसआई टीम, निर्माण कार्य की समीक्षा की

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
ASI team reached Sondhan fort, reviewed the construction work
संभल। गांव सौंधन मोहम्मदपुर स्थित ऐतिहासिक किले की मरम्मत व पुनरुद्धार का कार्य एएसआई द्वारा कराया जा रहा है। शुक्रवार को टीम संभल के एसडीएम विकासचंद्र के साथ किले पर आई और समीक्षा की। निर्माण कार्य का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सामने आया कि कुछ स्थानीय लोगों द्वारा किले की सीमा में अतिक्रमण किया गया है। इससे कार्य में परेशानी उत्पन्न हो रही थी। एसडीएम ने मौके पर मौजूद लोगों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अतिक्रमण तुरंत हटाया जाए। नहीं हटाएंगे तो प्रशासनिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। साथ ही उन्होंने गांव के लोगों से आह्वान किया कि इस सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण में सहयोग करें। समीक्षा के बाद टीम ने बताया कि यह किला ऐतिहासिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके संरक्षण से पर्यटन को भी बढ़ावा मिल सकता है।
विज्ञापन

प्रशासन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी कीमत पर ऐतिहासिक धरोहरों से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। एसडीएम ने बताया कि सौंधन मोहम्मदपुर में भारतीय पुरातत्व विभाग का एक किला और कुआं है। उसका निरीक्षण किया गया है। वहां किले पर मरम्मत का काम चल रहा है। मालूम हो कि संभल में कुल नौ एएसआई संरक्षित स्मारक हैं, जिनको संरक्षित करने की दिशा में प्रशासन काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed