फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   ASI team reached Sambhal again: inspected Sarayatrin Jama Masjid and well, got the closed well opened

फिर संभल पहुंची एएसआई टीम: सरायतरीन जामा मस्जिद व कुएं का किया निरीक्षण, बंद पड़ा कुआं पालिका ने खुलवाया

Wed, 22 Jan 2025 08:52 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 22 Jan 2025 08:52 PM IST
सार

संभल के सरायतरीन में एएसआई टीम ने जामा मस्जिद और आसपास की प्राचीन इमारतों का निरीक्षण किया। जिले में संरक्षित प्राचीन इमारतों की देखरेख और संरक्षण के लिए रिपोर्ट तैयार की जा रही है। डीएम ने इन इमारतों की बेहतर देखभाल के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
ASI team reached Sambhal again: inspected Sarayatrin Jama Masjid and well, got the closed well opened
संभल में जांच करती एएसआई की टीम - फोटो : संवाद

विस्तार

संभल नगर पालिका क्षेत्र के सरायतरीन अंतर्गत मोहल्ला दरबार में स्थित जामा मस्जिद का बुधवार को एएसआई की टीम ने निरीक्षण किया है। यह मस्जिद सैकड़ों वर्ष पुरानी बताई जा रही है। इसके चलते ही टीम निरीक्षण करने के लिए पहुंची। टीम ने इसी मस्जिद के नजदीक स्थित प्राचीन कुएं, दरगाह और आसपास बने मकानों का भी निरीक्षण किया है।

विज्ञापन


टीम प्राचीन इमारतों का लगातार निरीक्षण कर रही है। जो इमारतें प्राचीन हैं और संरक्षित करने योग्य हैं उनकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि एएसआई की टीम जिले में प्राचीन इमारतों का निरीक्षण कर रही है। इसी क्रम में सरायतरीन की जामा मस्जिद का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन


इसी के नजदीक प्राचीन कुआं है। टीम ने निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है। बताया कि एएसआई की टीम द्वारा प्राचीन इमारतों की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। आगे जो भी निर्णय होगा उसको एएसआई द्वारा ही लिया जाना है। मालूम हो एएसआई की टीम ने शहर और उसके आसपास के तीर्थ व कूप का भी निरीक्षण दस दिन पहले किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में छह इमारतें एएसआई द्वारा संरक्षित हैं। जिसमें संभल की जामा मस्जिद, सौंधन का किला, फिरोजपुर का किला, चंद्रेश्वर तीर्थ, बेरनी मंदिर और गुमथल शामिल हैं। डीएम द्वारा इन संरक्षित इमारतों की बेहतर देखभाल के लिए पत्राचार किया जा चुका है। इसके बाद ही लगातार टीम संभल में दौरा कर निरीक्षण कर रही है।

संभल जामा मस्जिद से 30 मीटर दूर बंद पड़ा कुआं पालिका ने खुलवाया

संभल जामा मस्जिद से करीब 30 मीटर दूरी पर स्थित प्राचीन बंद पड़े कुएं को पालिका द्वारा खुलवाया गया है। यह कुआं किसी समय कूड़े व कचरे से पाट दिया गया था। अब जल संरक्षण के लिए तीर्थ और कूप को संवारने का अभियान चल रहा है। इसी क्रम में यह कुआं भी खोला गया है।



कुएं की खोदाई के दौरान एएसपी श्रीश्चंद्र और सीओ फोर्स के साथ मुस्तैद रहे। यह सुरक्षा एहतियाती तौर पर अधिकारियों ने बनवाई। यह कुआं जामा मस्जिद की दुकानों के नजदीक खोला गया है। पालिका द्वारा खोदाई कराई गई है। वहीं दूसरी ओर इस कुएं के नजदीक बनी जर्जर दुकानों को ध्वस्त कराया गया था।

उसके अवशेष को भी पालिका की टीम ने हटाया है। जिससे कुएं की खोदाई में बाधा न रहे और सौंदर्यीकरण के दौरान भी दिक्कत न आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed