फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Asha workers will distribute ORS and Zinc tablets door to door

Sambhal News: आशाएं घर-घर जाकर बांटेंगी ओआरएस व जिंक की गोलियां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Asha workers will distribute ORS and Zinc tablets door to door
चंदौसी। बदलते मौसम का असर बच्चों की सेहत पर पड़ रहा है। इसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। अब आशाएं घर- घर जाकर पांच वर्ष तक के बच्चों को ओआरएस के पैकेट और जिंक की गोली उपलब्ध कराएंगी। साथ ही डायरिया से पीड़ित बच्चों को चिह्नित कर उन्हें सीएचसी में भेजने का कार्य करेंगी।
विज्ञापन

गर्मी के मौसम में पानी कम पीने से अक्सर बच्चे डायरिया की चपेट में आ जाते हैं। जिस वजह से उनके पेट में दर्द व ऐंठन की समस्या हो जाती है। ऐसे में बच्चों को बीमारी से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने भी तैयारी शुरू कर दी है। बच्चों को डायरिया से बचाने के लिए 31 जुलाई तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

चंदौसी सीएचसी के सीएमएस डॉ. हरवेंदर सिंह ने बताया कि डायरिया से बचाने के लिए आशाएं घर-घर जाकर सर्वे करेंगी। साथ ही पांच वर्ष तक के बच्चों को ओआरएस के पैकेट व जिंक की गोलियां देंगी। अगर सर्वे के दौरान कोई बच्चा डायरिया से पीड़ित पाया जाता है, तो आशाएं उसको चिह्नित कर सीएचसी के लिए भेजेंगी। ताकि उसका बेहतर उपचार हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस ने बताया की रेलवे स्टेशन पर भी स्टॉल लगाए जाएंगे। ताकि यात्रियों को भी ओआरएस के पैकेट दिए जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed