फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   As a precautionary measure, the police were stationed everywhere, the DIG sent by the government also knew the condition of the moment.

एहतियाती तौर पर चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस, शासन की ओर से भेजे गए डीआईजी ने भी पल-पल का हाल जाना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
As a precautionary measure, the police were stationed everywhere, the DIG sent by the government also knew the condition of the moment.
संभल। जिले में शुक्रवार को शांतिपूर्ण ढंग से जुमे की नमाज अदा कर शांति और अमन की दुआ की गई। जुमे की नमाज को लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क रहा। शहर से लेकर गांव तक पुलिस मुस्तैद नजर आई। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस ने विशेष निगरानी की। ड्रोन कैमरों का भी इस्तेमाल किया गया। शासन की ओर से नोडल अधिकारी के तौर पर भेजे गए डीआईजी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों से जिलेभर की अपडेट लेते रहे और शासन को अवगत कराया।
विज्ञापन

दरअसल, हजरत मोहम्मद साहब पर की गई टिप्पणी के बाद से मुस्लिम समाज लगातार विरोध जता रहा है। इस विरोध के चलते कई जगह विवाद भी हो चुका है। खास बात यह है कि प्रदेश या देश में जितनी भी जगह उपद्रव हुआ है वह जुमा नमाज के बाद निकाले गए जुलूस के दौरान हुआ। इसी को देखते हुए संभल पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। जुमे की नमाज से पहले जिम्मेदारों से संवाद कर अमन में सहयोग करने की अपील की। पुलिस और प्रशासन के इस आग्रह का असर जिलेभर में नजर आया। कहीं कोई जुलूस नहीं निकाला गया। धारा 144 का उल्लंघन न हो इसके लिए प्रशासन की ओर से गुरुवार को ही चेतावनी दे दी गई थी। संभल की जामा मस्जिद में जुमा नमाज अदा की गई। इसके बाद लोग अपने अपने घरों के लिए चले गए। कहीं कोई भीड़ पुलिस ने एकत्र नहीं होने दी। जिलाधिकारी मनीष बंसल और पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने भी शहर में भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। जगह जगह लोगों से संवाद किया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने जिलेभर में जुमा नमाज अदा होने के बाद राहत की सांस ली। संभल में चौकसी ज्यादा बरती गई। कई थानों की पुलिस के साथ ही पीएसी के जवान जगह जगह तैनात किए गए।
विज्ञापन

---
कोट
पुलिस-प्रशासन का लोगों ने सहयोग किया है। उलमा से किए गए संवाद का असर देखने को मिला। जिलेभर में शांतिपूर्ण तरीके से जुमा नमाज अदा की गई और कहीं कोई जुलूस नहीं निकाला गया। जनता का यह सहयोग सराहनीय है। इससे जिले में अमन बनी रहेगी। फिलहाल दो दिन तक पुलिस को एहतियाती चौकसी के लिए मुस्तैद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चक्रेश मिश्र, पुलिस अधीक्षक, संभल।
----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed