{"_id":"6598601360be5d3e6e00f277","slug":"approval-given-to-purchase-120-hectares-of-land-for-industrial-corridor-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-6616-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: औद्योगिक गलियारे के लिए 120 हेक्टेयर भूमि खरीदने की मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: औद्योगिक गलियारे के लिए 120 हेक्टेयर भूमि खरीदने की मिली मंजूरी
Sat, 06 Jan 2024 01:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 06 Jan 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
संभल। औद्योगिक गलियारा बनाए जाने के लिए खिरनी मोहिउद्दीनपुर और बसला क्षेत्र की भूमि क्रय किए जाने के लिए मंजूरी मिल गई है। अब जिला प्रशासन क्रय करने की कार्रवाई को आगे बढ़ाएगा। जो दो अन्य गांव में भूमि क्रय की जानी है उसके लिए प्रस्ताव शासन को भेजा हुआ है। मंजूरी मिलते ही प्रकाश कराया जाएगा। शुक्रवार को गांव खिरनी मोहिउद्दीनपुर और बसला क्षेत्र की 120.31 हेक्टेयर भूमि क्रय किए जाने के लिए शासन से मंजूरी मिली है। वर्तमान सर्किल के हिसाब से मंजूर की गई भूमि को 193.31 करोड़ में क्रय किया जाएगा। यह प्रक्रिया जल्द शुरू होने की उम्मीद है। वहीं गांव सारंगपुर और अमावती कुतुबपुर में क्रय की जानी वाली भूमि के प्रकाशन के लिए शासन की मंजूरी का इंतजार है। इन चार गांवों के 1047 किसानों से करीब 240 हेक्टेयर भूमि क्रय की जानी है। किसानों की जो जमीन चिह्नित की गई है। वह वर्तमान सर्किल रेट के मुताबिक चार गुना रेट से क्रय की जाएगी। जो मंजूरी मिली है। उसको जल्द क्रय किए जाने की प्रक्रिया शुरू होनी है। जिलाधिकारी ने बताया कि यूपीडा से मंजूरी मिल गई है। वर्तमान सर्किल रेट से चार गुना प्रति हेक्टेयर भूमि क्रय की जानी है।
कोट
खिरनी मोहिउद्दीनपुर और बसला गांव में भूमि क्रय करने के लिए मंजूरी मिल गई है। 120.31 हेक्टेयर भूमि 192.31 करोड़ में क्रय की जानी है। अन्य दो गांव में चिन्हित की गई भूमि का प्रस्ताव शासन को भेजा हुआ है। मंजूरी का इंतेजार है।
मनीष बंसल, डीएम, संभल।
विज्ञापन
कोट
खिरनी मोहिउद्दीनपुर और बसला गांव में भूमि क्रय करने के लिए मंजूरी मिल गई है। 120.31 हेक्टेयर भूमि 192.31 करोड़ में क्रय की जानी है। अन्य दो गांव में चिन्हित की गई भूमि का प्रस्ताव शासन को भेजा हुआ है। मंजूरी का इंतेजार है।
विज्ञापन
मनीष बंसल, डीएम, संभल।