{"_id":"625872ba20055e76415d098f","slug":"apply-for-admission-in-ashram-system-school-till-char-mai-sambhal-news-mbd42477815","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार माई तक करें आश्रम पद्धति स्कूल में प्रवेश के लिए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार माई तक करें आश्रम पद्धति स्कूल में प्रवेश के लिए आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय सिहावली में प्रवेश के लिए चार मई तक आवेदन मांगे गए हैं। जिसके बाद दस मई को प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
बृहस्पतिवार को जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय सिहावली में कक्षा छह में 70, कक्षा सात में 50, कक्षा आठ में 45 और कक्षा नौ में 46 रिक्त सीटों पर छात्रों का प्रवेश किया जाना है। कक्षा दस में 37, कक्षा 11 में 48 और 12 में 55 छात्रों का प्रवेश होगा। इन कक्षाओं में प्रवेश लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। आवेदन पत्र चार मई तक प्राप्त किए जाएंगे, जबकि प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा दस मई को होगी।
आवेदन पत्र राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय सिहावली और जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय बहजोई से प्राप्त किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस विद्यालय में छात्र को प्रवेश मिलने पर निशुल्क शिक्षा के साथ रहने, खाने, कपड़ा और पाठ्य सामग्री के अलावा दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी फ्री प्रदान करवाई जाती हैं।