फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Apart from Moradabad, buses will also be available to Bisauli, Meerut, Aligarh, Agra and Delhi

Sambhal News: मुरादाबाद के अलावा बिसौली, मेरठ, अलीगढ़, आगरा और दिल्ली को भी मिलेगी बस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Apart from Moradabad, buses will also be available to Bisauli, Meerut, Aligarh, Agra and Delhi
संभल। रक्षाबंधन के दृष्टिगत परिवहन निगम ने भी विशेष तैयारी की है। वर्तमान में संभल से मुरादाबाद को 40 बसें चल रही हैं। जबकि अलीगढ़ के लिए दो, आगरा के लिए एक और मेरठ के लिए तीन बसें चलेंगी। एक बस दिल्ली और बिसौली भी जाएगी। रोडवेज बस स्टेशन के कार्यवाहक प्रभारी का कहना है कि मुरादाबाद के बीच जरूरत पड़ने पर बसों के चक्कर बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन

संभल रोडवेज बस स्टेशन के कार्यवाहक प्रभारी मोहम्मद असगर ने बताया कि मुरादाबाद के लिए सुबह पांच बजे से बसें चलने लगेंगी। हर पांच मिनट बाद बस चलेगी। यह क्रम रात्रि में दस बजे तक जारी रहेगा। कुल 40 बसें हैं, जो चार चक्कर लगाती हैं। जरूरत पड़ने पर इनके फेरे बढ़ाकर पांच कर दिए जाएंगे। अलीगढ़ के लिए पहली बस सुबह पौने सात बजे चलेगी। जबकि दूसरी बस एक घंटे बाद पौने आठ बजे मिलेगी। आगरा के लिए सवा सात बजे बस चलेगी। जबकि मेरठ के लिए पहली बस सुबह सात बजे, दूसरी सवा सात और फिर पौने आठ बजे बस मिलेगी। दिल्ली के लिए भी एक रोडवेज बस चलेगी, जो सुबह पांच बजे मिलेगी।
विज्ञापन

बिसौली के लिए भी एक बस सुबह पांच बजे जाएगी। यह चंदौसी के रास्ते जाएगी। प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन पर बहनों को इस बार दो दिन तक निशुल्क यात्रा का तोहफा दिया है। मंगलवार रात 12 बजे से इस सुविधा का लाभ मिलेगा। 29 अगस्त की रात 12 बजे से महिलाएं रोडवेज की किसी भी बस (साधारण, जनरथ या वातानुुकूलित) में 31 अगस्त की रात 12 बजे तक प्रदेश भर में कहीं भी निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। इस तरह 48 घंटे तक महिलाएं प्रदेश भर में कहीं भी निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। छोटे बच्चों का भी किराया नहीं देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed