फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Another pig sick in Alam Sarai

आलम सराय में एक और सूअर बीमार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Another pig sick in Alam Sarai
शुक्रवार को आलम सराय में एक और सूअर बीमार हो गया है जिसमें वहीं लक्षण हैं जो अफ्रीकन स्वाइन फ्लू वाले सूअर में थे। मामले को देखते हुए डीएम ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को मोहल्ला आलम सराय निवासी सुभाष ने बताया कि उनके पास छह सूअर थे। इसमें चार की मौत हो गई है। एक बीमार है। बताया कि शुक्रवार को पशु चिकित्सा विभाग की ओर से कोई नहीं आया। क्या एहतियात बरतनी हैं। इसकी भी पूरी जानकारी नहीं है। मालूम हो संभल ब्लॉक क्षेत्र में 250 से अधिक सूअरों की मौत हो चुकी है। बृहस्पतिवार को आलम सराय में अफ्रीकन स्वाइन फ्लू की पुष्टि भी हो चुकी है। इसके बाद भी पशु चिकित्सा विभाग की ओर से गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। इस बारे में जानने के लिए जब मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से संपर्क किया तो उनका फोन बंद आता रहा। जनपदीय नोडल अधिकारी बनाए गए डा. राजपाल सिंह का भी फोन नहीं उठा। वहीं डीएम जिलाधिकारी मनीष बंसल का कहना है कि अफ्रीकन स्वाइन फ्लू को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। पशु चिकित्सा विभाग को गंभीरता से मामले को लेने के कहा है। साथ ही संक्रमित इलाके में पाबंदियां लगाई हैं। नगर क्षेत्र में निकाय और ग्रामीण क्षेत्र में विकास खंड स्तर पर अधिकारियों से कहा गया है कि सूअर खुले में नहीं घूमने चाहिए। सभी को वार्डों में बंद रखा जाए। डीएम का कहना है कि सूअर के बीमार होने की सूचना जनपदीय नोडल अधिकारी के 9456212580 मोबाइल नंबर पर दें।
विज्ञापन

डीएम की ओर से जारी गाइडलाइन
1- संक्रमित क्षेत्र में सूअरों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
2- किसी भी तरह का सूअर बाजार प्रतिबंधित रहेगा।
3- सूअर के मांस की बिक्री व उससे निर्मित उत्पादों पर प्रतिबंध रहेगा।
4- संक्रमित क्षेत्र में सैनिटाइजेशन करना।
5- संक्रमित सूअरों के उपचार और बचाव के लिए जागरूक करना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed