फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Another dengue patient found in the district, health department's concern increased

जिले में मिला एक और डेंगू का मरीज, स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Another dengue patient found in the district, health department's concern increased
संभल। जनपद में डेंगू से पीड़ित दूसरा मरीज मिला है। जिला अस्पताल में महिला के बाद मंगलवार को एक युवक में डेंगू की पुष्टि हुई है। यह पुष्टि एंटीजन किट से हुई बुखार की जांच के दौरान हुई। इससे जहां एक ओर स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई हैं। वहीं, बबराला के गांव बाघऊ के लोगों के लिए भी खतरा बढ़ गया है। दरअसल, बीते शुक्रवार को जिला अस्पताल में कैमा गांव निवासी एक महिला में जांच के दौरान डेंगू की पुष्टि हुई थी। अब मंगलवार को एक और मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

बबराला के गांव बाघऊ निवासी युवक में मंगलवार को डेंगू की पुष्टि हुई है। जिला अस्पताल में मरीज का उपचार कराया गया। जिला अस्पताल की कुल ओपीडी में से अधिकांश मरीज बुखार के आ रहे हैं। ज्यादातर को वायरल बुखार है। अब बुखार की जांच के दौरान एक युवक में डेंगू की पुष्टि हुई है, तो खतरा ज्यादा बढ़ गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 461 मरीज पहुंचे। इन मरीजों में 137 मरीज बुखार से पीड़ित थे। इसमें 28 बच्चे भी शामिल हैं। जिन मरीजों को तेज बुखार था, उनकी मलेरिया और डेंगू की जांच कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें मलेरिया की 25 जांचें हुईं। सभी नेगेटिव आईं। टाइफाइड की भी 25 जांचें की गईं, जिसमें दो मरीज टाइफाइड से पीड़ित मिले। जबकि ज्यादा बुखार होने पर तीन मरीजों की डेेंगू बुखार की जांच कराई गईं तो इसमें एक मरीज को डेंगू की पुष्टि हुई। डेंगू से पीड़ित युवक बबराला के गांव बाघऊ निवासी है, जिसकी उम्र 35 है। जनपद में डेंगू का दूसरा मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता और बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed