फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Animal theft accused caught after encounter, shot in leg

Sambhal News: पशु चोरी का आरोपी मुठभेड़ के बाद पकड़ा,टांग में लगी गोली

Sat, 24 Feb 2024 02:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 24 Feb 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Animal theft accused caught after encounter, shot in leg
संभल। असमोली थाना क्षेत्र के मालपुर से सेवापुर पदारथपुर को जाने वाले मार्ग पर बृहस्पतिवार की देर रात पशु चोरी के आरोपी व पुलिस में मुठभेड़ हो गई। इसमें पुलिस की गोली से कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव बमनपुरी कला निवासी रामरहीश उर्फ रहीश उर्फ रहीशा घायल हुआ है। आरोपी की टांग में गोली लगी है। जबकि आरोपी का दूसरा साथी तलाश के दौरान गिरफ्तार किया गया। मौके पर पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत व अपर पुलिस अधीक्षक श्रीश्चंद्र पहुंचे। घटना की जानकारी की गई। मौके से बाइक व तमंचा बरामद किया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी घटना को अंजाम देने के लिए बाइक से घूम रहे थे। मुखबिर की सूचना पर असमोली पुलिस सक्रिय हो गई। इसके बाद चेकिंग की तो मालपुर से सेवापुर पदारथपुर जाने वाले मार्ग पर बाइक को रोकने का प्रयास किया लेकिन आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसमें पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो एक आरोपी घायल होकर पकड़ा गया। दूसरा भाग गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गए आरोपी पर गोकशी और पशु चोरी समेत 24 मुकदमें दर्ज हैं। बताया कि भागे हुए आरोपी बनियाठेर थाना क्षेत्र के कस्बा नरौली निवासी राजा खान को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। घायल आरोपी का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया है। पुलिस पर हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed