फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Angry villagers had closed the abandoned cattle in the premises of the overhand tank, the police got them released

आक्रोशित ग्रामीणों ने छुट्टा गोवंश को ओवरहैंड टैंक के परिसर में कर दिया था बंद, पुलिस ने छुड़वाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Angry villagers had closed the abandoned cattle in the premises of the overhand tank, the police got them released
आक्रोशित ग्रामीणों ने छुट्टा गोवंश को ओवरहैंड टैंक के परिसर में कर दिया था बंद, पुलिस ने छुड़वाया
विज्ञापन

संभल। शनिवार को हजरतनगर गढ़ी थाने में आयोजित थाना दिवस में गांव के लोगों को छुट्टा गोवंश की समस्या से निजात दिलाने का समाधान मिला है। एक सप्ताह के भीतर पंचायत की ओर से अस्थायी गोशाला बनाई जाएगी, इनमें छुट्टा गोवंशीय पशुओं को संरक्षित किया जाएगा। दरअसल, छुट्टा गोवंशीय पशुओं से परेशान ग्रामीणों ने शनिवार को तमाम पशुओं को घेरकर गांव के ओवरहैंड टैंक के परिसर में बंद कर दिया था, जिसके बाद प्रशासन तक मामला पहुंचा और फिर एक सप्ताह में अस्थायी गोशाला बनवाने का आश्वासन मिला। इसके बाद पशु छोड़ दिए गए।
शनिवार को हजरतनगर गढ़ी के किसानों ने खेतों से छुट्टा पशुओं को इकट्ठा करके गांव में मौजूद पानी की टंकी के परिसर में बंद कर दिया और किसान डंडे लेकर मुख्य गेट पर खड़े हो गए। किसानों ने बताया कि उनके खेतो में इस समय गन्ना, धान, उड़द और बाजरे की फसल खड़ी है। जिसे छुट्टा गोवंश नुकसान पहुंचा रहे हैं। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। एक घंटे बाद मुख्य गेट खुलवा दिया। गेट खुलने से तीन चार पशु बाहर निकल गए। थोड़ी देर बाद गेट को फिर से बंद करा दिया गया। गांव वालों ने बताया कि गांव में इस समय 100 के करीब छुट्टा पशु होंगे। इस दौरान हजरतनगर गढ़ी थाने में शिकायतें सुन रहे उप जिलाधिकारी विनय कुमार मिश्र को इसकी जानकारी दी गई। जिस पर उन्होंने प्रधान को थाने में बुला लिया। प्रधान के प्रतिनिधि तौकीर अहमद थाने पहुंचे। एसडीएम ने प्रधान प्रतिनिधि से कहा कि गांव में ही अस्थायी गोशाला का निर्माण जल्द शुरू कराएं, जिससे किसानों का नुकसान रोका जा सके। एक सप्ताह में अस्थायी गोशाला तैयार कर लें, उसका उद्घाटन हम खुद ही आएंगे। छह बीघा पौध शाला की भूमि है, इसी पर अस्थायी गोशाला बनाई जाएगी। वहीं, पशुओं के चारे के लिए ग्राम पंचायत की चौदह बीघा जमीन उपलब्ध है।
विज्ञापन

छुट्टा गोवंशीय पशु फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। गन्ने की फसल का कम से कम एक लाख रुपये का नुकसान अब तक कर दिया है।
ऋषिपाल, गांव के निवासी
इस समय खेतों में गन्ना, उड़द, धान और बाजरे की फसलें खड़ी हुई हैं, जिन्हें आवारा पशु नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने नुकसान हुई कई बीघे गन्ने की फसल भी पलट दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित मलिक, गांव के निवासी
------------
कोट
गांव में कई दिन से नए पशुओं को देखा जा रहा है। ऐसा लग रहा है कि जैसे कि दूसरे गांव वाले भी पशुओं को यहां छोड़ गए हैं। छुट्टा पशु फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

संजय मलिक, गांव के निवासी
हजरतनगर थाने में थाना दिवस में शिकायतें सुनने के दौरान ग्रामीणों द्वारा छुट्टा गोवंशीय पशुओं को ओवरहैंड के परिसर में बंध कर देने का मामला सामने आया था। जिसके बाद प्रधान को मौके पर बुलाया गया। ग्राम पंचायत की ओर से एक सप्ताह के भीतर अस्थायी गोशाला का निर्माण कराया जाएगा, इसके लिए प्रधान प्रतिनिधि को आदेश दिए गए हैं।
विनय कुमार मिश्र, एसडीएम, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed