{"_id":"60f07f7c8ebc3ec76f33e6ca","slug":"angry-girl-student-hanged-herself-by-the-noose-sambhal-news-mbd395811647","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता-पिता की डांट से क्षुब्ध छात्रा ने फंदे से लटक कर दी जान, पुलिस कार्रवाई के बिना ही अंतिम संस्कार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता-पिता की डांट से क्षुब्ध छात्रा ने फंदे से लटक कर दी जान, पुलिस कार्रवाई के बिना ही अंतिम संस्कार किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल/मढ़न। दो बहनों में विवाद के बाद माता-पिता ने डांटा तो एक बहन ने कमरे में जाकर फंदे से लटक कर जान दे दी। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने भी इस तरह की घटना की जानकारी होने से इनकार किया है।
असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की दो बेटियों में बुधवार को विवाद हो गया था। जिसके बाद माता-पिता ने दोनों को डांट दिया। बताते हैं कि ग्रामीण की 19 वर्षीय बड़ी बेटी को यह बात नागवार गुजरी। बुधवार की रात ही युवती ने अपने कमरे में फंदे से लटक कर जान दे दी।
गुरुवार की सुबह करीब चार बजे परिजनों की आंख खुली तो युवती का शव लटका मिला। शव लटका देख परिजनों में कोहराम मच गया। आनन फानन शव नीचे उतारा और अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी। पुलिस को सूचना दिए बिना ही सुबह करीब आठ बजे अंतिम संस्कार कर दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि युवती बारहवीं कक्षा की छात्रा थी। मढ़न चौकी इंचार्ज रोशन सिंह ने बताया कि इस घटना की जानकारी नही है।