फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Angry farmers protested at the Collectorate due to shortage of fertilizers in the district and raised slogans.

Sambhal News: जिले में खाद की कमी से गुस्साए किसानों ने कलक्ट्रेट पर किया जमकर प्रदर्शन, नारेबाजी की

Fri, 03 Nov 2023 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 03 Nov 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
Angry farmers protested at the Collectorate due to shortage of fertilizers in the district and raised slogans.
विज्ञापन

बहजोई। जिले में खाद की कमी से गुस्साए किसानों ने कलक्ट्रेट पर जमकर प्रदर्शन किया। नोरबाजी र्की गई। पुलिस से नोकझोंक भी हुई। इस बीच भाकियू टिकैत के पदाधिकारियों ने बीआर होटल परिसर में समीक्षा बैठक भी की।
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के मुरादाबाद मंडल प्रभारी अशोक कुमार चौधरी व प्रदेश प्रमुख महासचिव पश्चिमी उत्तर प्रदेश बिजेंद्र सिंह यादव की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई।बृहस्पतिवार को बबराला रोड स्थित बीआर होटल परिसर में हुई बैठक में वक्ताओं ने विचार रखे। इसके बाद पदाधिकारी व किसान हाईवे की एक लेन दो पहिया व चार पहिया वाहनों समेत ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सवार होकर कलक्ट्रेट के लिए रवाना हो गए। करीब पौने दो बजे करीब पदाधिकारी व किसान कलक्ट्रेट के द्वार के बाहर पहुंच गए। यहां जिला प्रशासन के अधिकारियों को बुलाने पर अड़े पदाधिकारियों व किसानों ने कलक्ट्रेट के अंदर प्रवेश करने का काफी प्रयास किया। प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों से नोकझोंक हुई। बाद में एक बार लोहे का गेट से भी किसानों ने कलक्ट्रेट में घुसने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने फिर भी सभी को रोक दिया। इस बीच भाकियू पदाधिकारियों की पुलिस से धक्का-मुक्की भी हुई। बाद में पदाधिकारी व किसान कलक्ट्रेट के बाहर जमीन पर बैठ गए। एलआईयू इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने भी पदाधिकारियों का काफी समझाया, लेकिन किसान नहीं माने। बाद में एडीएम से वार्ता के बाद कलक्ट्रेट का द्वार खुल और पदाधिकारी व किसान कलक्ट्रेट में पहुंचे और एडीएम प्रदीप वर्मा को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस बीच जिलाध्यक्ष मनपाल सिंह व महिला जिलाध्यक्ष गायत्री देवी समेत देशराज यादव, अमरसिंह राजपूत, मुकेश यादव, उदयवीर यादव, महीदेव सिंह, सत्यपाल व जसवीर आदि रहे।
विज्ञापन

----
इनसेट

----

किसानों को खाद न मिलने से भड़के किसानों ने कलक्ट्रेट पर उतारा गुस्सा

बहजोई। किसानों को खाद न मिलने समेत राशन पूरा न मिलने से भड़के किसानों का गुस्स कलक्ट्रेट पर जाकर उतरा। यहां किसानों ने जमकर नारेबाजी की। चकबंदी व बिजली समेत बीज व दवाइयों के मुददे पर भी भाकियू पदाधिकारी खुलकर बोले। गंगा एक्सप्रेस वे के निर्माण व औद्योगिक गलियारे के मुददे को भी किसानों ने प्रमुखता से रखा। पदाधिकारियों ने कहा कि कई बार ज्ञापन व प्रदर्शन समेत धरना देकर भी किसानों की समस्याओं को बताया गया है, लेकिन जिला प्रशासन की ओर से अभी तक समस्याओं के निस्ताण को लेकर कोई खास पहल नहीं की गई। बीते कई दिन से जिले में खाद न मिलने पर भी किसानों ने सरकार व प्रशासन को आड़े हाथों लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


----

इनसेट

----

पुलिस-प्रशासन के फूले हाथ-पांव

बहजोई। कलक्ट्रेट के बाहर खड़े भाकियू पदाधिकारी व किसान गेट खुलने के बाद जैसे ही अंदर की ओर गए, तो प्राासन व पुलिस के अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। कुल दस लोगों को अंदर प्रवेश कराने की प्रशासन व पुलिस की मंशा थी। बावजदू इसके जब सभी पदाधिकारी व किसान कलक्ट्रेट में प्रवेश कर गए, लेकिन भाकियू पदाधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रशासन व पुलिस के अधिकरियों ने राहत की सांस ली। बाद में पदाधिकारियों ने एडीएम को ज्ञापन सौंपा।

----
इनसेट
----

हाईवे की एक लेन पर यातायात रहा प्रभावित
बहजोई। भाकियू टिकैत के पदाधिकारी व किसान बीआर होटल से कलक्ट्रेट तक जितनी देर में पहुंचे। उतनी देकर तक हाईवे की एक लेन पर यातायात प्रभावित रहा। यह बात दीगर है कि पुलिस की ओर से यातायात को दूसरी लेन की ओर डायवर्ट कर दिया गया। इससे दोनों ओर से वाहनों का संचालन एक ही लेन पर होता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article