फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Angered by the fight with her father, the girl refused to marry

Sambhal News: पिता के साथ मारपीट से नाराज युवती ने शादी से किया इन्कार

Tue, 09 Jul 2024 05:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 09 Jul 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
Angered by the fight with her father, the girl refused to marry
जुनावई (संभल)। पिता के साथ मारपीट से नाराज युवती ने बरात पहुंचने के बाद शादी से इन्कार कर दिया। रातभर पंचायत के बाद सोमवार को मामला थाने पहुंच गया। देर शाम तक दोनों पक्षों में समझौते की बात चलती रही लेकिन नतीजा सिफर रहा।
विज्ञापन

जुनावई थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी बदायूं जिले के थाना फैजगंज बेहटा अंतर्गत एक गांव निवासी युवक से तय की थी। छह जून को लड़की पक्ष के लोग रिश्ता चढ़ाने के लिए तो किसी बात को लेकर लड़का और लड़की पक्ष में विवाद हो गया। आरोप है कि लड़का पक्ष के लोगों ने लड़की पक्ष के लोगों की पिटाई कर दी थी। इसमें लड़की के चाचा समेत छह लोग घायल हो गए थे। इसको लेकर लड़की पक्ष ने दहेज की मांग पूरी न करने पर मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। उस समय दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। रविवार को बरात गांव पहुंची तो लड़की पक्ष ने बरातियों को आड़े हाथ ले लिया। बराती हंगामा होते देख भाए गए। जबकि लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे और उसके परिवार के लोगों को रोक लिया। साथ ही शादी से इन्कार कर दहेज वापस करने की मांग की। रातभर दोनों पक्षों में पंचायत होती रही। सोमवार की शाम मामला जुनावई थाने में पहुंच गया। हालांकि देर शाम तक विवाद सुलझा नहीं है। वहीं, थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि शादी को लेकर दोनों पक्षों में मनमुटाव हुआ है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed