{"_id":"6663979944eea1b140035e69","slug":"angered-by-fathers-scolding-young-man-commits-suicide-sambhal-news-c-204-1-smbd1001-110747-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: पिता की डांट से क्षुब्ध होकर युवक ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: पिता की डांट से क्षुब्ध होकर युवक ने की आत्महत्या
विज्ञापन
बनियाठेर। पिता की डांट से क्षुब्ध होकर इंटर के छात्र बंटी (16) ने आम के पेड़ से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह शव मिलने पर परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया। बनियाखेड़ा गांव के हरिओम सिंह का बेटा बंटी इंटर का छात्र था। परिजनों के अनुसार बृहस्पतिवार की शाम हरिओम ने पढ़ाई न करने को लेकर बंटी को डांट दिया था। जिसके बाद वह नाराज होकर घर से चला गया। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजन उसे तलाशने निकले लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
शुक्रवार सुबह बनियाखेड़ा-रसूलपुर कैली मार्ग पर सरकारी नलकूप के समीप आम के पेड़ पर उसका शव लटका मिला। गांव वालों ने परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा। इसके बाद बिना पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं थाना प्रभारी मोहित काजला ने बताया कि इस तरह की घटना की कोई जानकारी नहीं है।